{"_id":"5724e0834f1c1b5c0ca9201e","slug":"at-mid-day-meal-worms-raging-rural","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिड-डे मील में कीड़े, भड़के ग्रामीण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिड-डे मील में कीड़े, भड़के ग्रामीण
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 01 May 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
mid day
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोजपुर के बाद अब मछरी गांव के प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को पहुंचे मिड-डे मील में कीड़े निकले हैं। इसका पता चलते ही ग्रामीणों ने मिड-डे मील की वैन रोककर हंगामा किया। ग्राम प्रधान ने मामले की शिकायत एसडीएम से करने की बात कही है।
विज्ञापन
मोदीनगर तहसील क्षेत्र में लगातार मिड-डे मील खराब होने की शिकायत मिल रही हैं। शुक्रवार को भोजपुर गांव के प्राथमिक और पूर्व प्राथमिक विद्यालय में पहुंचे मिड-डे मील से दुर्गंध आ रही थी। इस पर बच्चों के परिजनों ने जमकर हंगामा किया था।
विज्ञापन
अब शनिवार को मछरी गांव के प्राइमरी एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पहुंचे मिड-डे मील में कीड़े निकलने पर बच्चों ने हंगामा किया। सूचना पर ग्राम प्रधान एवं भोजपुर ब्लाक प्रधान संगठन के अध्यक्ष शाहिद चौधरी के साथ पहुंचे ग्रामीणों नेे मिड-डे मील की वैन रोककर हंगामा किया।
विज्ञापन
पूर्व माध्यमिक विद्यालय की इंचार्ज पुष्पा रानी और प्राइमरी की प्रधानाध्यापक सविता देवी ने बताया कि कई बार मिड-डे मील खराब होने की शिकायत कर चुके है। इसके अलावा महीने में आठ से दस दिन मिड-डे मील आता भी नहीं है।
प्रदर्शन करने वालों में मुस्तफा खान, मेहंदी हसन, अफजाल, देवी सिंह, सलमा, शकीला, कमरजहां, शिमला, शब्बीर आदि मौजूद रहे।
ऐसा ही मिड-डे मील सप्लाई होगा
प्रधान शाहिद चौधरी मानें तो बातचीत करने पर संस्था के सुपर वाइजर ने ऐसा ही मिड-डे मील सप्लाई करने की बात कही है। इसकी शिकायत एसडीएम से की गई है। प्रधान संगठन का अध्यक्ष होने के चलते शीघ्र प्रधानों की बैठक बुलाकर अधिकारियों से मिला जाएगा।
कोट्स
मिड-डे मील खराब की शिकायत समाचार पत्रों के माध्यम से पता चली है। शीघ्र अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। अतुल कुमार एसडीएम