फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Associate of State Tax Officer arrested red-handed while accepting a bribe bribe was taken in exchange for clo

गाजियाबाद: राज्य कर अधिकारी का सहयोगी रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, जारी नोटिस खत्म कराने के एवज में ली थी घूस

Thu, 17 Sep 2026 07:36 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 17 Sep 2026 07:36 PM IST
सार

खुद को राज्य कर अधिकारी का सहयोगी बताने वाले एक युवक को मेरठ एंटी करप्शन टीम ने पांच हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी लोकेश कुमार ने एक फर्म को जारी नोटिस खत्म कराने के एवज में यह रिश्वत मांगी थी।

विज्ञापन
Associate of State Tax Officer arrested red-handed while accepting a bribe bribe was taken in exchange for clo
शिकायतकर्ता संजीव कुमार शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खुद को राज्य कर अधिकारी का सहयोगी बताने वाले एक युवक को मेरठ एंटी करप्शन टीम ने पांच हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी लोकेश कुमार ने एक फर्म को जारी नोटिस खत्म कराने के एवज में यह रिश्वत मांगी थी। उसे राज्य कर विभाग के बाहर एक चाय की दुकान से पकड़ा गया। यह कार्रवाई बृहस्पतिवार दोपहर को की गई।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता संजीव कुमार शर्मा की शिकायत पर टीम ने यह जाल बिछाया था। संजीव कुमार क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र स्थित आरएल इंटरप्राइज की प्रबंधक रुचि शर्मा के पति हैं। संजीव कुमार के अनुसार, उनकी कंपनी ने वर्ष 2022-23 में कर जमा किया था। विभाग की ओर से उन्हें एक नोटिस मिला था, जिसमें 13 हजार रुपये कम कर जमा होने की बात कही गई थी। लोकेश कुमार ने संजीव कुमार से संपर्क किया और नोटिस खत्म कराने के लिए 15 हजार रुपये की मांग की। बातचीत के बाद पांच हजार रुपये देने पर सहमति बनी थी। पूछताछ में लोकेश ने बताया कि वह राज्य कर अधिकारी खंड 11 के सहयोगी के रूप में निजी तौर पर काम करता है। आरोपी को कविनगर थाने में सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


रिश्वत की मांग और शिकायत
संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि कर विभाग से नोटिस मिलने के बाद लोकेश कुमार ने उनसे संपर्क साधा था। लोकेश ने नोटिस रद्द कराने के लिए 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। लंबी बातचीत के बाद यह राशि पांच हजार रुपये तय हुई। संजीव कुमार ने इस मामले की शिकायत एंटी करप्शन टीम में दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई
शिकायत मिलने के बाद मेरठ एंटी करप्शन टीम ने योजना बनाई। बृहस्पतिवार दोपहर टीम शिकायतकर्ता के साथ कचहरी स्थित राज्य कर विभाग पहुंची। लोकेश ने संजीव कुमार को रिश्वत के पांच हजार रुपये लेने के लिए विभाग के बाहर चाय की दुकान पर बुलाया। जैसे ही संजीव कुमार ने लोकेश को रिश्वत दी, टीम ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। निरीक्षक दुर्गेश कुमार ने कविनगर थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed