फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ask opposition leaders, where is each lakh: Yogi

विपक्षी नेताओं से पूछें, कहां हैं एक-एक लाख : योगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2024 05:09 AM IST
विज्ञापन
Ask opposition leaders, where is each lakh: Yogi
गाजियाबाद। गाजियाबाद विधान सीट पर होने वाले उपचुनाव की तैयारियों को धार देने के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नेकहा कि आरक्षण व संविधान के मुद्दे पर विपक्ष ने खूब अफवाह फैलाई। उपचुनाव में विपक्षी दल फिर वोट मांगने आएंगे, उनके नेताओं से पूछिए कि आखिर एक-एक लाख रुपये कहां हैं। सपा-कांग्रेस ने आमजन को गुमराह करने की कोशिश की। उनके झूठ का पर्दाफाश होना ही चाहिए।
विज्ञापन




लोहियानगर स्थित हिंदी भवन में आयोजित चुनाव तैयारी की दोपहर 12 से दो बजे तक चली समीक्षा बैठक में सीएम ने कहा कि कार्यकर्ता अति आत्मविश्वास से बचें। आमजन के बीच रहकर संवाद और समन्वय अवश्य स्थापित करें। सभी को अपने-अपने टीम में 10-10 व्यक्तियों को जोड़कर बूथ पर डेरा डाल देना है । बूथ जीता चुनाव जीता ही चुनाव में जीत का मूल मंत्र है।
विज्ञापन




सीएम ने पहले सभी पदाधिकारियों की सुनी, फिर गाजियाबाद विधानसभा सीट के उपचुनाव में फतह का मंत्र दिया। उन्होंने कहा, आमजन को बताइए कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संविधान की मूल प्रति को सिर पर रखकर संसद तक गए थे। उन्होंने समाज के हर वर्ग के लिए विकास किया है। केंद्र व प्रदेश सरकार ने बिना भेदभाव के हर वर्ग के लिए शासन की योजनाएं उपलब्ध कराई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




सीएम ने वोटर लिस्ट की चर्चा की। बोले, वोटर लिस्ट को लेकर संजीदगी रहे। सही वोटर बनें। वोटर लिस्ट फाइनल होने तक इसका पुनरीक्षण करते रहें। कोई भी मतदाता वोट देने से वंचित न रहे, इसके लिए घर-घर जाकर संपर्क करें ।





पदाधिकारियों से किया संवाद

सीएम ने भाजपा के सभी मोर्चा के अध्यक्षों व प्रकोष्ठों के संयोजकों से संवाद किया। मोर्चा के पदाधिकारियों से पूछा कि क्या काम कर रहे हैं और क्या करना चाहिए। युवा, महिला मोर्चा समेत व्यापार, श्रम, आर्थिक प्रकोष्ठ, लघु उद्योग, शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ, विधि समेत 22 प्रकोष्ठों के संयोजकों ने अपनी बातें रखीं



अरसे बाद नजर आए पूर्व राज्यमंत्री वीके सिंह



पूर्व राज्यमंत्री वीके सिंह अरसे बाद भाजपा के किसी कार्यक्रम में नजर आए। पिछले लोकसभा चुनाव में वह खुद ही मैदान से बाहर हो गए थे। इसके बाद से पार्टी के कार्यक्रमों में नजर नहीं आ रहे थे। बैठक में वह सीएम योगी के साथ मंच पर रहे। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसौदिया, पूर्व केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह, सांसद अतुल गर्ग महापौर सुनीता दयाल, प्रदेश सरकार के मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, बृजेश सिंह, नरेंद्र कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता त्यागी, एमएलसी दिनेश गोयल, विधायक अजीत पाल त्यागी नंदकिशोर गुर्जर, मंजू सिवाच, धर्मेश तोमर, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी, मयंक गोयल, क्षेत्रीय महामंत्री हरि ओम शर्मा, जिलाध्यक्ष सतपाल प्रधान, महामंत्री गोपाल अग्रवाल भी मंच पर मौजूद रहे। संचालन भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने किया।



भाजपा के पदाधिकारियों को



चुनावी होमवर्क दे गए सीएम



मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो घंटे की बैठक में भाजपा के पदाधिकारियों को उप चुनाव के लिए होमवर्क दे गए। उन्होंने मतदान प्रतिशत बढ़ाने से लेकर लोगों को जोड़ने तक का मंत्र दिया। उन्होंने कहा, जीएसटी में पंजीकृत व्यापारियों को एमएसएमई से जोड़ा जाए। उन्हें व्यापारी बीमा के बारे में बताया जाय। किसान मोर्चा के संयोजक और अध्यक्ष सब्जीमंडी में रेहड़ी पटरी दुकानदारों से संपर्क बढ़ाएं। सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने टीम में 10-10 व्यक्तियों को जोड़कर बूथ पर डेरा डालें।

पार्टी के पदाधिकारी अपने अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक लोगों से संपर्क करें और उनकी सूची तैयार करें। उनकी समस्याओं को जानें और समाधान कराएं। सीएम ने पदाधिकारियों से चुनावी तैयारियों की जानकारी भी ली।




क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र शिशोदिया ने कहा, कार्यकर्ता बूथ के स्तर पर पूरा होमवर्क करें। हर बूथ पर 20 फीसदी मतदान बढ़ाना है। क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा ने शहर विधानसभा के संगठन वृत का विवरण देते हुए कहा यहां 506 बूथ, 32 वार्ड और पांच मंडल हैं। सांसद अतुल गर्ग ने कहा लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं ने खुद आगे बढ़कर मोदी- योगी के नाम पर वोट मांगे और जीत हासिल की। उपचुनाव में भी कार्यकर्ता यही दोहराने वाले हैं। महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि महानगर स्तर पर संगठन पदाधिकारी और कार्यकर्ता उप चुनाव में परचम लहराने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed