{"_id":"6af4c629a1e80334e5023931","slug":"as-wind-speeds-slowed-down-the-aqi-reached-297-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-26590-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: हवा की धीमी गत होते ही एक्यूआई हुआ 297","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: हवा की धीमी गत होते ही एक्यूआई हुआ 297
विज्ञापन
साहिबाबाद। ग्रैप तीन की पाबंदियां लागू होने के बावजूद शहर के लोगों को जहरीली हवा से राहत नहीं मिल पा रही है। दिवाली की रात पटाखों के धुएं से जहरीली हुई हवा मंगलवार को हवा की रफ्तार से कुछ कम हुई थी लेकिन बुधवार को एक बार फिर शहर का एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी के करीब पहुंच गया। सीपीसीबी की ओर से बुधवार शाम जारी बुलेटिन में गाजियाबाद का एक्यूआई 297 दर्ज किया गया जो कि बीते 24 घंटे के मुकाबले 53 अंक अधिक रहा। वहीं, गोविंदपुरम और इंदिरापुरम को छोड़ अन्य सभी स्टेशनों की हवा बेहद खराब रही।
सोमवार को 324 अंकों के साथ हवा बेहद खराब श्रेणी में ही रहा। मंगलवार को शहर में हवा की रफ्तार करीब 6 किमी. प्रतिघंटा से रही थी जिसके वायु गुणवत्ता सूचकांक में कमी दर्ज की गई और लोगों को जहरीली हवा से मामूली राहत मिली। मंगलवार को शहर का एक्यूआई 244 दर्ज किया गया था, वहीं बुधवार को हवा की रफ्तार तीन से पांच किमी. प्रति घंटा ही रही जिसकी वजह से हवा में घुले दूषित कण साफ नहीं हो सके। शहर में वेब सिटी इलाके की हवा सबसे अधिक खराब रही। यहां का एक्यूआई 350 दर्ज किया गया। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी अंकित सिंह ने बताया कि सड़कों से उड़ती धूल के साथ ही पटाखों के धुएं का असर अभी हवा में है। विभागीय स्तर पर पानी का छिड़काव कराया जा रहा है लेकिन हवा की रफ्तार कम होने की वजह से परेशानी बढ़ी है। उन्होंने बताया कि वायु गुणवत्ता सूचकांक का बढ़ता-घटता क्रम मौसम के रुख पर निर्भर रहता है।
इनसेट
बुधवार को शहर के स्टेशनों का हाल मंगलवार को स्टेशनों का हाल
गोविंदपुरम-211 171
इंदिरापुरम-204 144
लोनी-318 244
न्यू तहसील-लोनी-334 271
वसुंधरा-311 285
संजयनगर-327 274
वेद विहार-320 269
वेव सिटी-350 290