{"_id":"68b5e5e4d261359c3f0b9cc9","slug":"arrived-to-buy-fuel-without-helmet-got-1427-challans-on-the-first-day-ghaziabad-news-c-30-gbd1016-712024-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बिना हेलमेट तेल लेने पहुंचे, पहले ही दिन 1427 का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बिना हेलमेट तेल लेने पहुंचे, पहले ही दिन 1427 का चालान
विज्ञापन
शास्त्री नगर स्थित पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट पेट्रोल लेने वालों को समझाते पुलिस अधिकारी। संवाद
गाजियाबाद। नाे हेलमेट-नो फ्यूल का अभियान सोमवार को फिर शुरू हुआ। जिलेभर के पंपों पर बिना हेलमेट तेल लेने पहुंचे 1427 लोगों का पहले दिन ही चालान किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने पंपकर्मियों को बिना हेलमेट आने वाले लोगों को तेल न देने की हिदायत दी।
एडीसीपी यातायात सच्चिदानंद, सहायक संभागीय अधिकारी मनोज कुमार सिंह की अगुवाई में जिलेभर के पंपों पर सवेरे 10 बजे ही पुलिसबल की मौजूदगी में अभियान शुरू हुआ। शहरी क्षेत्र में गोविंदपुरम, बस अडडे, जीटी रोड, मेरठ रोड, मोदीनगर, मुरादनगर, लोनी स्थित पंपों पर आधे से ज्यादा लोग ऐसे आए, हेलमेट नहीं लगाया था। हेलमेट न लगाने का कारण पूछा तो वह तरह के बहाने बनाते मिले। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि अभियान एक माह तक चलेगा। इस दौरान पंप एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठकर कर उनको स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वह किसी भी कीमत पर बिना हेलमेट आने वाले वाहन चालकों को तेल न दें। इसके लिए पंप अधिकारियों व कर्मचारियों को भी समझाया जाए। नियम के उल्लंघन पर पूर्ति विभाग के स्तर से कार्रवाई की जाएगी। पंप पर बड़े-बड़े होर्डिंग, बैनर लगाने के भी आदेश दिए गए हैं।
नजदीक घर है, इसलिए आ गया
संजयनगर स्थित पंप पर करीब 12 बजे एक युवक स्कूटी में तेल डलवाने पहुंचा। पुलिस ने उससे हेलमेट न लगाने पर सवाल किया तो कहने लगा कि साहब यहीं संजयनगर में रहता हूं। यहां तक हेलमेट की क्या जरूरत है। इसपर पुलिस ने उसको समझाया कि हादसा नजदीक या दूरी नहीं देखता। कभी भी हो सकता है। इसलिए हेलमेट लगाएं। पूछने पर उसने अभियान की जानकारी होने से इन्कार किया। पुलिस ने उसका चालान किया।
विज्ञापन
सख्ती हुई तो दूसरों से हेलमेट लेकर तेल लेने आए
मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र स्थित पंप पर करीब डेढ़ बजे दोपहिया वाहन पर एक युवक तेल लेने पहुंचा। पंपकर्मी ने उसको तेल देने से मना किया तो वह पंप से बाहर निकला और ऐसे युवक से हेलमेट कुछ देर के लिए मांगकर ले आया जिसने पहले से लगाया हुआ था। इसके बाद पंपकर्मी ने उसको तेल दे दिया। वापस आकर उसने हेलमेट लौटाया।