{"_id":"57471b7c4f1c1b6072690899","slug":"are-buzzing-with-tourists-city-forest","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैलानियों से गुलजार हो रहा सिटी फॉरेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैलानियों से गुलजार हो रहा सिटी फॉरेस्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 27 May 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
city forest
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी की छुट्टियां होने से सिटी फॉरेस्ट में सैलानियों की संख्या बढ़ गई है। वहीं, छुट्टियों को देखते हुए जीडीए ने भी फॉरेस्ट का आकर्षण बढ़ाने के लिए कई नई सुविधाएं शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
फॉरेस्ट में नक्षत्र वाटिका और नवग्रह वाटिका बन कर तैयार हो चुका है। इन वाटिकाओं में नौ ग्रहों को शांत करने वाले पेड़ लगे हैं। हर ग्रह के हिसाब से अलग-अलग पेड़ हैं। यहां इमली, जामुन, शहतूत, आंवला आदि पेड़ों के पॉकेट बने हैं।
विज्ञापन
उन्हीं पेड़ों के बीच बैठने को सवा सौ गार्डन हट हैं। हालांकि रोज गार्डन खास है। इस हरियाली में तीतर, मोर, बगुले, गौरैया समेत कई पक्षी प्राकृतिक अहसास का आनंद देते हैं। खरगोशों व बत्तखों के भी अलग-अलग जोन हैं। यहां नील गायें भी खूब घूमती हैं।
विज्ञापन
टीले से शहर का नजारा भी
यहां 25 एकड़ क्षेत्र में 30 फुट ऊंचा एक टीला भी है। इससे शहर के कई इलाके दिखते हैं। सनराइज व सनसेट का आनंद भी यहां से लोग उठाते हैं। इस टीले को और विकसित किया जा रहा है। इसके अलावा कई मचान भी हैं।
पूरे फॉरेस्ट को घूमने में घंटों लग जाते हैं, सो घूमने के लिए यहां साइकिल, बैटरी रिक्शा और जिप्सी की व्यवस्था है। सैलानियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इन वाहनों की संख्या भी बढ़ाई जा रही है। घुड़सवारी का आनंद उठाने के लिए घोडे़ भी हैं। आने वाले दिनों में ऊंट भी उपलब्ध होंगे।
एडवेंचर पार्क तैयार
डेढ़ सौ एकड़ में फैले सिटी फॉरेस्ट में बोटिंग के लिए एक झील पहले से ही है। अब दूसरी झील भी बन चुकी है, उसमें अभी पानी भरा जाना है। एडवेंचर पार्क भी तैयार होने को है।
इस पार्क में बच्चे ‘फौजी’ बन कर एडवेंचर्स गेम्स खेल सकेंगे। फॉरेस्ट में योग करने के लिए मैदान भी तैयार हो चुका है। इसमें 20 हजार लोग एक साथ बैठ सकते हैं। वहीं बैडमिंटन, वालीबाल और फुटबाल के भी मैदान बनाए गए हैं।
मिलेगा देशी खाने का मजा
फॉरेस्ट में पांच फूड स्टॉल हैं। जल्द ही यहां देशी भोजन का रेस्टोरेंट खोला जाएगा, जिसमें चोखा-बाटी और दाल-रोटी के अलावा अन्य व्यंजन भी परोसे जाएंगे।
बैठेंगे नदी किनारे
1500 मीटर की लंबाई में हिंडन नदी सिटी फॉरेस्ट को छूती हुई निकलती है। इसी लंबाई में नदी किनारे बैठने के लिए एक खूबसूरत डिजाइन तैयार किया जा रहा है। इस दूरी में सामने नदी तो पीछे पांच तालाब होंगे। उनमें रंगबिरंगी मछलियां अपनी कलाबाजी दिखाएंगी तो कमल के फूल माहौल को खुशनुमा बनाएंगे।
हाइड्रो प्लांट भी लगेगा। बच्चों के लिए खेलने और सीखने की चीजें भी होंगी। जीडीए के उद्यान प्रभारी एसपी शिशौदिया के अनुसार ढाई सौ एकड़ क्षेत्र में इस प्रोजेक्ट पर काम तेजी से चल रहा है। जल्द ही यह सिटी फॉरेस्ट के आकर्षण का खास केंद्र होगा।