फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   April 2017 will improve the BSNL network

अप्रैल 2017 से सुधर जाएगी बीएसएनएल नेटवर्किंग

Sat, 20 Aug 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद Updated Sat, 20 Aug 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
April 2017 will improve the BSNL network
अन्य - फोटो : अमर उजाला

नगर क्षेत्र में बीएसएनएल उपभोक्ताओं को आने वाले वर्ष में नेटवर्किंग फेल होने की समस्या से निजात मिलने वाली है। अपने क्षेत्र में लगने वाले एमटीएनएल टावरों का मेंटेनेंस अधिकार जल्द ही बीएसएनएल को मिलने जा रहा है।

विज्ञापन


बीएसएनएल के जीएम राजीव कुमार ने बताया कि अब तक एनसीआर क्षेत्र में बीएसएनएल नेटवर्क एमटीएनएल के टावर के जरिए ही चल रहा है। एमटीएनएल केपुराने टावरों की वजह से नेटवर्क में समस्या आती है। इसका मेंटेनेंस भी एमटीएनएल द्वारा नियमित तौर पर नहीं कराया जाता।
विज्ञापन


ऐसे में अप्रैल 2017 से गाजियाबाद में एमटीएनएल अपने टावरों को बीएसएनएल के सुपुर्द करेगा। नगर क्षेत्र में लगे एमटीएनएल के टावरों पर बीएसएनएल का पूरा आधिपत्य होगा और वे इसकी देखरेख अपने मुताबिक कर सकेंगे।राजीव कुमार ने बताया कि शहर में कुल 120 टावर लगे हुए हैं, जिनमें से 75 टावर टूजी के और 45 टावर थ्री जी के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमटीएनएल के पुराने टावर और नियमित मेंटेनेंस न होने की वजह से एनसीआर क्षेत्र में बीएसएनएल उपभोक्ताओं को नेटवर्क की समस्या आती रही है। अप्रैल 2017 से इन समस्याओं को दूर किया जाएगा। बीएसएनएल के  अधिकार क्षेत्र में आते ही सभी टावरों का मेंटेनेंस किया जाएगा और पुराने टावरों को बदला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed