फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Approval from RWA is necessary before giving the flat on rent

Ghaziabad News: फ्लैट किराये पर देने से पहले आरडब्ल्यूए से मंजूरी जरूरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Approval from RWA is necessary before giving the flat on rent
इंदिरापुरम। शिप्रा सनसिटी में डीलर द्वारा किराये पर फ्लैट देने पर आरडब्ल्यूए ने शर्तें रखी हैं। कोई भी डीलर पर सोसायटी के फ्लैट को एक दिन या एक सप्ताह के लिए किसी को किराये पर नहीं देगा। इसके साथ ही फ्लैट को किराये पर चढ़ाने से पहले आरडब्ल्यूए को किरायेदारों के बारे में बताना होगा।
विज्ञापन

आरडब्ल्यूए वेरिफिकेशन करेगी और लोग सही पाए जाने पर ही उन्हें फ्लैट दिया जाएगा। वार्ड 100 के पार्षद व शिप्रा सनसिटी निवासी संजय सिंह ने बताया कि सोसायटी में बढ़ती अराजकता को देखते हुए यह नियम तय किए गए हैं। पार्षद ने बताया कि सोसायटी के फ्लैट में अत्यधिक आवाज आने के बाद पड़ोसियों की शिकायत करने पर जांच की गई थी। सूचना मिलने पर आरडब्ल्यूए की टीम पार्षद के साथ वहां पहुंची थी।
विज्ञापन

पकड़े गए कुल 11 लोगों में आठ लड़के और तीन लड़कियों में पांच नाबालिग मिले। इनमें कोई शालीमार गार्डन, नोएडा और आसपास के सोसायटी के लड़के शामिल थे। सूचना पर पहुंची पुलिस और आरडब्ल्यूए की सख्ती पर लड़कों ने बताया कि डीलर के माध्यम से एक दिन के लिए फ्लैट किराया पर लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच करने पर कमरे में रखे बैग में बियर की बोतल, सिगरेट, हुक्का सहित अन्य मादक पदार्थ मिले। इसकी जानकारी पुलिस को दे दी गई थी। पुलिस ने सभी के माता-पिता को बुलाकर काउंसलिंग कर बच्चों को सौंपा। उन्होंने बताया कि ऐसी घटना सोसायटी के किसी भी ब्लॉक में न हो इसके लिए आरडब्ल्यूए ने यह नियम लागू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed