{"_id":"695eb9d609d0f48bed0481c2","slug":"application-for-atal-residential-school-entrance-exam-till-january-31-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-797910-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: अटल आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन 31 जनवरी तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: अटल आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन 31 जनवरी तक
विज्ञापन
गाजियाबाद। अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की बैठक में पात्र बालक एवं बालिकाओं का शत प्रतिशत आवेदन सुनिश्चित कराने के निर्देश मंडलायुक्त ने दिए हैं। बुधवार को हुई बैठक में पात्र पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को कक्षा छह और नौ में प्रवेश कराने के दिशा निर्देश दिए गए। इसके आवेदन 31 जनवरी तक किए जा सकेंगे।
उपश्रमायुक्त अनुराग मिश्रा ने बताया कि अटल आवासीय विद्यालय ग्राम कौंदु तहसील सिकंदराबाद के शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आवेदन भेजे जाने हैं। प्रवेश परीक्षा 22 फरवरी को आयोजित की जानी है। यह परीक्षा कुल 65 विद्यार्थियों के चयन के लिए आयोजन किया जाना है। उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के तहत दिनांक 30 नंवबर 2022 से पूर्व पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चे एवं राज्याश्रित श्रेणी से संबंधित वह बच्चे जो कोविड से अनाथ हुए हैं। इनका महिला एवं बाल कल्याण विभाग में पंजीयन होना अनिवार्य है अथवा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के लिए पात्र हों। ऐसे बच्चे ही प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं। कक्षा छह के लिए बच्चे की जन्मतिथि एक मई 2014 से पहले और 31 जुलाई 2016 के बाद की नहीं होनी चाहिए। कक्षा नौ के लिए जन्मतिथि एक मई 2011 से पहले एवं 31 जुलाई 2013 के बाद की नहीं हो। प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी है।