{"_id":"587e481a4f1c1b3403effcb8","slug":"appeal-vote-wil-intersections-of-the-town-square-suresh-raina","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के चौक-चौराहों पर वोट अपील करते नजर आएंगे सुरेश रैना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के चौक-चौराहों पर वोट अपील करते नजर आएंगे सुरेश रैना
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 17 Jan 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
suresh raina
- फोटो : amar ujala
गाजियाबाद। शहर के चौक-चौराहों पर क्रिकेटर सुरेश रैना लोगों से वोट करने की अपील करते नजर आएंगे। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन शहर में भर में सुरेश रैना के पोस्टर और बैनर लगाएगा, जिसमें वह लोगों वोट करने की अपील करेंगे।
विज्ञापन
सीडीओ कृष्णा करुणेश ने बताया कि यूथ आइकन सुरेश रैना को चुनाव एंबेस्डर बनाया गया है। क्रिकेट में व्यस्त होने की वजह से वो भले ही किसी जागरूकता कार्यक्रम में शामिल नहीं हो, लेकिन उनके नाम के बैनर-पोस्टर शहर भर के युवा मतदाताओं को जागरूक करेंगे।
विज्ञापन
‘वोट फॉर बैटर इंडिया’ स्लोगन लिखे चार सौ से अधिक बैनर-पोस्टर और फ्लैक्स लगवाए जाएंगे। डिग्री और इंजीनियरिंग कॉलेजों में भी इन्हें लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि कोशिश की जा रही है कि वोट के लिए अपील करते हुए सुरेश रैना की आवाज रिकॉर्ड कराकर रेडियो एफएम और लोकल चैनलों पर भी जागरूकता के लिए सुनाई जाए।
विज्ञापन
कुछ और नामों पर हो सकती है चर्चा
सीडीओ ने बताया कि फिलहाल सुरेश रैना को एंबैस्डर बनाया गया है। इसके साथ ही जनपद के कुछ और यूथ आइकन पर विचार किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही सूची तैयार की जाएगी। दूसरी सूची में ऐसे नामों को शामिल किया जाएगा जो शहर में मतदाता जागरूकता प्रचार-प्रसार में भी शामिल हो सके।