फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Appeal vote will be seen at the intersections of the town square, Suresh Raina

शहर के चौक-चौराहों पर वोट अपील करते नजर आएंगे सुरेश रैना

Tue, 17 Jan 2017 10:19 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 17 Jan 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
Appeal vote will be seen at the intersections of the town square, Suresh Raina
suresh raina - फोटो : amar ujala

गाजियाबाद। शहर के चौक-चौराहों पर क्रिकेटर सुरेश रैना लोगों से वोट करने की अपील करते नजर आएंगे।  मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन शहर में भर में सुरेश रैना के पोस्टर और बैनर लगाएगा, जिसमें वह लोगों वोट करने की अपील करेंगे।

विज्ञापन


सीडीओ कृष्णा करुणेश ने बताया कि यूथ आइकन सुरेश रैना को चुनाव एंबेस्डर बनाया गया है। क्रिकेट में व्यस्त होने की वजह से वो भले ही किसी जागरूकता कार्यक्रम में शामिल नहीं हो, लेकिन उनके नाम के बैनर-पोस्टर शहर भर के युवा मतदाताओं को जागरूक करेंगे। 
विज्ञापन


‘वोट फॉर बैटर इंडिया’ स्लोगन लिखे चार सौ से अधिक बैनर-पोस्टर और फ्लैक्स लगवाए जाएंगे। डिग्री और इंजीनियरिंग कॉलेजों में भी इन्हें लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि कोशिश की जा रही है कि वोट के लिए अपील करते हुए सुरेश रैना की आवाज रिकॉर्ड कराकर  रेडियो एफएम और लोकल चैनलों पर भी जागरूकता के लिए सुनाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ और नामों पर हो सकती है चर्चा
सीडीओ ने बताया कि फिलहाल सुरेश रैना को एंबैस्डर बनाया गया है। इसके साथ ही जनपद के कुछ और यूथ आइकन पर विचार किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही सूची तैयार की जाएगी। दूसरी सूची में ऐसे  नामों को शामिल किया जाएगा जो शहर में मतदाता जागरूकता प्रचार-प्रसार में भी शामिल हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed