फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   AOA elections considered illegal in Jaipuria Sunrise Society

Ghaziabad News: जयपुरिया सनराइज सोसायटी में एओए चुनाव को माना अवैध

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
AOA elections considered illegal in Jaipuria Sunrise Society
साहिबाबाद। डिप्टी रजिस्ट्रार ने जयपुरिया सनराइज सोसायटी में हुए एओए चुनाव को अवैध माना है। जयपुरिया सनराइज सोसायटी में आरडब्ल्यूए के वर्ष 2023-24 का निर्वाचन सोसायटी रजिस्ट्रेशन एक्ट 1860 की धारा-25(1) के तहत एसडीएम सदर कोर्ट में लंबित होने के बावजूद सोसायटी में चुनाव कराने पर डिप्टी रजिस्ट्रार से एओए पदाधिकारी को नोटिस जारी किया है। साथ ही पूरे मामले की जानकारी एसडीएम सदर को भी दी है और मामले में अग्रिम कार्रवाई कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन

दरअसल, सोसायटी में विवाद चल रहा है इसकी शिकायत पहले भी डिप्टी रजिस्ट्रार, फर्म्स, सोसायटी एवं चिट्स से की गई थी। रजिस्ट्रार ने इस मामले में पूर्व में नोटिस जारी कर एओए से स्पष्टीकरण मांगा गया था। वहीं अब सोसायटी में एओए चुनाव कराए जाने की शिकायत पर डिप्टी रजिस्ट्रार ने इस चुनाव प्रक्रिया को अवैध घोषित करते हुए कहा कि जब मामला न्यायालय में विचाराधीन है, तब सोसायटी में चुनाव कराना स्वतः ही शून्य है। डिप्टी रजिस्ट्रार ने कहा कि उप जिला अधिकारी के न्यायालय से निर्णय होने के बाद कार्यवाही की जाएगी। सोसायटी में अमान्य तरीके से चुनाव कराने का शिकायत पत्र उप जिला अधिकारी को भेज कर लंबित प्रकरण पर शीघ्र निर्णय लेकर उन्हें भी अवगत कराने को कहां है, जिससे कि प्रकरण पर अग्रिम कार्यवाही की जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed