फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Anti-encroachment drive underway in Navyug Market and Turabnagar Market

Ghaziabad News: नवयुग मार्केट और तुराबनगर बाजार में चल अतिक्रमण हटाओ अभियान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Anti-encroachment drive underway in Navyug Market and Turabnagar Market
गाजियाबाद। त्योहार के सीजन में नवयुग मार्केट और तुराबनगर बाजार की सड़कों पर लगने वाले जाम से बुधवार को निजात मिली। यातायात पुलिस ने नवयुग मार्केट और तुराबनगर में अभियान चलाकर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की। एडीसीपी यातायात सच्चिदानंद ने बताया कि नवयुग मार्केट और तुराबनगर बाजार की मुख्य सड़कों पर एक उपनिरीक्षक और दो-दो पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन


एडीसीपी यातायात सच्चिदानंद ने बताया कि मंगलवार की देर रात डीसीपी यातायात व उन्होंने नवयुग मार्केट, तुराबनगर, आंबेडकर रोड, घंटाघर, रमते राम रोड, और इंदिरापुरम में पैदल मार्च निकाला। इस दौरान यातायात व्यवस्था में बाधा बनने वाले सड़क किनारे खड़े ठेली, खोखा, खोमचा वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। बताया कि अभियान चलाकर 1,123 चालान किए गए। एडीसीपी ने बताया कि नवयुग मार्केट, तुराबनगर और रमतेराम रोड की मुख्य सड़कों पर बैरिकेडिंग लगाई गई हैं। मालवाहक वाहनों को बाजार में प्रतिबंधित किया गया है। निगरानी के लिए प्रत्येक चौराहे पर एक उपनिरीक्षक और दो-दो यातायात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed