{"_id":"69fba0cd741d9725440dd9b8","slug":"ansal-groups-five-buildings-flout-norms-lawsuit-filed-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-18666-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: अंसल समूह की पांच इमारतों में मानकों की अनदेखी, वाद दायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: अंसल समूह की पांच इमारतों में मानकों की अनदेखी, वाद दायर
विज्ञापन
कौशांबी। अग्निशमन विभाग की ओर से शहर के नामी बिल्डर समूह अंसल के मालिक कुशाग्र अंसल और करुण अंसल पर कोर्ट में वाद दायर किया गया है।
समूह की आरडीसी स्थित पांच व्यवसायिक इमारतों में अग्निशमन मानकों की अनदेखी पर यह कार्रवाई की गई है। हालांकि वाद दायर करने से पहले अंसल समूह को दमकल विभाग ने नोटिस भी भेजे थें। इसके बावजूद फायर सिस्टम को दुरुस्त नहीं किया गया।
दमकल विभाग लगातार जिले की सोसायटियों, फैक्टरियों और व्यवसायिक भवनों में चेकिंग अभियान चला रहा है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि निरीक्षण के दौरान अंसल समूह के सुंदरम, समंगलम, सुमेधा, शिवम और सत्यम नामक व्यवसायिक इमारत में अग्निशमन उपकरण खस्ताहाल मिले थे।
यहां तक कि कुछ इमारत में फायर सिस्टम चालू तक नहीं थे। इसके बाद समूह के मालिकों को व्यवस्था दुरुस्त कराने और उपकरणों को सुचारु करने के लिए नोटिस जारी किए गए। एक से अधिक नोटिस भेजने के बावजूद बिल्डर समूह ने फायर सिस्टम ठीक नहीं कराए। टीम ने दोबारा निरीक्षण किया तो स्थिति पहले की ही तरह मिली।
विज्ञापन
सीएफओ ने बताया कि समूह के मालिकों पर कोर्ट में वाद दायर कराया गया है। आगामी दिनों में कुछ और सोसायटी व प्रतिष्ठानों को चिह्नित किया जा रहा है। लापरवाही मिलने और नोटिस के बाद भी व्यवस्था दुरुस्त न होने पर कोर्ट में वाद दायर कराया जाएगा।