फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Another woman died in firecracker factory blast

Ghaziabad News: पटाखा फैक्टरी धमाके में एक और महिला की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Oct 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Another woman died in firecracker factory blast
लोनी के रूप नगर में हादसे में शाइस्ता की मौत के बाद घर में जमा परिजन। फाइल फोटो
लोनी। रूपनगर कॉलोनी स्थित अवैध पटाखा फैक्टरी में हुए धमाके में घायल हुई शाहिस्ता की भी शनिवार को मौत हो गई। दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। परिजनों ने कॉलोनी स्थित कब्रिस्तान में महिला के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। उधर, घटना में घायल नूरी का भी उपचार चल रहा है। एक सप्ताह पूर्व हुए धमाके में अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


एसीपी रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि पुलिस मामले में फोरेंसिक जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद यह पता चलेगा कि धमका पटाखे से हुआ था, या सिलिंडर फटने से हुआ था। उधर शाहिस्ता की मौत के बाद पति और चारों बेटियाें का रो रोकर बुरा हाल है। शव घर आने पर बेटियां मां से लिपटकर रो रही थीं। शाहिस्ता की 6 बेटियां थी। शाहिस्ता अपनी दो बेटियां अलीना और अलीशा के साथ पटाखा फैक्टरी में काम कर रही थी। धमाके में शाहिस्ता, दोनों बेटियों अलीना और अलीशा की मौत हो चुकी है। शाहिस्ता के पति शकील मजदूरी करते हैं। वहीं, हादसे में घायल नूरी (17) का इलाज चल रहा है। नूरी की बहन आसमा ने बताया कि जीटीबी में चल रहे इलाज से वह संतुष्ट नहीं हैं। दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में इलाज चल रहा था। शनिवार को वह नूरी को अस्पताल से घर लेकर आ गए हैं। नूरी का इलाज अब घर से कराएगे। नूरी का हाथ, पैर और चेहरा झुलसा हुआ है।
विज्ञापन


यह था मामला

रूपनगर कॉलोनी में अवैध रूप से पटाखा बनाने की फैक्टरी चल रही थी। इस फैक्टरी को शारिक चला रहा था। शारिक फर्रूखनगर में रहने वाले एक कारोबारी विकास के ऑर्डर पर पटाखा बना रहा था। शनिवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे फैक्टरी में धमाका हुआ था। धमाके के दौरान फैक्टरी में काम कर रहे मेहविस, इमरान, फरदीन, शाहिस्ता, अलीना, अलीशा, गीता, नूरी काम कर रहे थे। सभी मलबे में दब गए थे। पुलिस और अन्य टीमों मलबे से निकाल कर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया था। इस घटना में अभी तक मेहविश, इमरान, शाहिस्ता, अलीना, अलीशा, गीता की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed