फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Anokhi Kesari became the winner in Under-19 women's category

Ghaziabad News: अंडर-19 महिला वर्ग में अनोखी केसरी बनीं विजेता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Anokhi Kesari became the winner in Under-19 women's category
एकेजी में आयोजित टेबल टेनिस प्रतियोगिता में खेलती खिलाड़ी। संवाद - फोटो : mathura
गाजियाबाद। अजय कुमार गर्ग इंजीनियरिंग कॉलेज में चल रहे दो दिवसीय 26वें अजय कुमार गर्ग मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट का रविवार को समापन किया गया। इस दौरान सभी वर्गों के फाइनल मुकाबले खेले गए। अंडर-19 महिला वर्ग में अनोखी केसरी ने समृद्धि शर्मा को तीन-दो प्वाइंट से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

वेटरंस पुरुष वर्ग में समीर साहनी तीन प्वाइंट से गुरतेज सिंह को मात देकर विजेता बने। मिक्स्ड डबल्स में सार्थ और आरती चौधरी विजेता बने, वहीं वंश और लक्षिता दूसरे स्थान पर रहे। पुरुष डबल्स वर्ग में वंश और समीर ने जीत हासिल की। महिला सिंगल वर्ग में लक्षिता नारंग तीन-एक प्वाइंट से श्रृष्टि को हराकर विजेता बनी। अंडर-19 पुरुष वर्ग में पीयूष शर्मा ने दो-एक प्वाइंट से शिवम चौधरी को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वेटरंस महिला वर्ग में नीला चाबड़ ने तीन प्वाइंट से रुचि यादव को हराया। पुरुष सिंगल वर्ग में सार्थ मिश्रा ने सत्यम सिंह को तीन प्वाइंट से मात दी।
विज्ञापन

पुरुष टीम वर्ग में जेकेजी टीम तीन प्वाइंट से पीबीसी टीम को मात देकर विजेता बनी। महिला टीम वर्ग में एलपीयू ने तीन-दो से पैसिफिक टीटी सेंटर ए को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। आयोजक प्रो. आईपी शर्मा ने बताया कि टूर्नामेंट में कुल 36 टीम और 200 एकल खिलाड़ियों ने भाग लेकर प्रतिभा दिखाई। महानिदेशक आरके अग्रवाल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। टूर्नामेंट के आयोजन सचिव राजीव शर्मा ने सभी विजेताओं को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्य रेफरी अरविंद अध्याय, कॉलेज स्पोर्ट्स अधिकारी प्रताप सिंह के साथ अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed