फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Angry sweeper stabs friend for not getting salary

Ghaziabad News: वेतन नहीं मिलने से नाराज सफाईकर्मी ने दोस्त को चाकू घाेंपा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Apr 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Angry sweeper stabs friend for not getting salary
वैशाली। वैशाली सेक्टर-1 में रेस्तरां के सफाईकर्मी अरुण ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने से भड़क कर खाना बनाने वाले रवि को कहासुनी में चाकू से गोद दिया। लहूलुहान हालत में रेस्तरां के लोगों ने रवि को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर बनी है। कौशांबी थाने में घायल युवक की मां नीतू ने आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

संगम पार्क तार वाली गली खोड़ा कॉलोनी निवासी नीतू देवी ने बताया कि उनका बेटा रवि वैशाली सेक्टर-1 के एक रेस्तरां में खाना बनाने का काम करता है जबकि पड़ोस में रहने वाला अरुण वहां पर साफ-सफाई का काम करता है। मंगलवार रात दो बजे दोनों घर पहुंचे थे। अगले दिन बुधवार की सुबह करीब दस बजे रवि रेस्तरां में खाना बना रहा था। तभी अरुण उसके पास पहुंचा और तीन महीने के वेतन को लेकर हिसाब मांगने लगा। उसका कहना था कि रेस्तरां में पिछले तीन महीने का वेतन नहीं मिला था। वह बार-बार रेस्तरां संचालक और रवि से रुपये दिलाने के लिए कह रहा था। बातचीत के लिए वह रवि को अपने एकाउंटेंट के पास ले जाकर बोला कि मुझे काम नहीं करना है मेरा हिसाब कर दो। अरुण के अचानक हिसाब करने की बात कहने पर रवि ने उससे कारण पूछा तो वह आग बबूला हो गया और उसके साथ गाली-गलौच करने लगा। रवि ने जब उसे ऐसा करने से रोका तो वह आक्रोशित हो गया और चाकू से रवि के कंधे, छाती और हाथ को गोद दिया। घटना के बाद वह चाकू लेकर भाग गया। तभी वहां ऑफिस के समीर व शिवम तथा अन्य लोग आ गए। उन्होंने घायल रवि को उपचार के लिए वैशाली सेक्टर-1 के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद परिजनों को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन


हिंडन नदी में आरोपी ने फेंक दिया चाकू :
पुलिस का कहना है कि आरोपी को बृहस्पतिवार को यूपी गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया है। घटनास्थल से भागने के दौरान आरोपी ने चाकू को हिंडन नदी में फेंक दिया था। उससे पूछताछ में पता चलने के बाद पुलिस टीम ने हिंडन नदी से चाकू बरामद करने के लिए जांच भी की लेकिन सफलता नहीं मिली। एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि चाकू बरामद करने के लिए प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed