{"_id":"656795b9ee90a8c9d5020184","slug":"angered-by-beating-his-grandmother-and-mother-the-nephew-along-with-his-friend-murdered-his-maternal-uncle-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1003-4347-2023-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: नानी और मां को पीटने से नाराज भांजे ने दोस्त के साथ की थी मामा की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: नानी और मां को पीटने से नाराज भांजे ने दोस्त के साथ की थी मामा की हत्या
विज्ञापन
इंदिरापुरम। न्यायखंड के ग्रीन पार्क में सोमवार रात गार्ड आरजू शेख (25) की हत्या उसके ही सगे भांजे ने ही अपने दोस्त के साथ मिलकर चाकू से गोद कर की थी। बुधवार को इंदिरापुरम पुलिस ने दोनों नाबालिगों को पकड़कर हत्या का खुलासा किया। पूछताछ में भांजे ने बताया कि मामा आरजू शेख शराब पीने के लिए नानी खतुजा बीबी और मां सुल्ताना को बुरी तरह पीटता था। इस पर उसने दोस्त के साथ हत्या की योजना बनाई थी। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने चाकू, जले कपड़े, कोल्ड ड्रिंक, शराब की बोतल, गिलास, नमकीन के पैकेट बरामद किए हैं।
डीसीपी शुभम पटेल ने बताया कि आरजू शेख का भांजा 14 साल का है। उसने सातवीं कक्षा तक पढ़ाई की है। पड़ोस में रहने वाला उसका दोस्त भी 14 साल का है। दोनों पढ़ाई छोड़कर इधर-घूमते हैं। आरजू शेख मूल रूप से पश्चिम बंगाल के वीरभूम जिले का रहने वाला है। उसकी बहन सुल्ताना न्यायखंड-एक में किराए के कमरे में बेटे, मां खतुजा बीबी, बहन तनुजा, उसका पति रुमी खान व दो बच्चों के साथ रहती है। वह एक महीने पहले बंगाल से इंदिरापुरम में बहन के घर आया था। बहन तनुजा ने उसकी गार्ड की नौकरी वीथ्रीएस सोसायटी में लगवाई थी। उसे शराब पीने की बुरी लत थी। वह नशे के लिए आए दिन मां और बहन से मारपीट करता था।
दोनों को रोता-बिलखता देखकर 14 साल का भांजा काफी परेशान होता था। आरजू को ज्यादा शराब पीने की वजह से सोसायटी के आरडब्लयूए पदाधिकारियों ने 26 नवंबर को नाैकरी से हटा दिया था। इसके बाद वह नशे में रहता था। नानी और मां की पिटाई से नाराज भांजे ने दोस्त के साथ मामा को रास्ते से हटाने की योजना तैयार की। इसके लिए दोनों 27 नवंबर को दिल्ली के लालकिले गए। वहां से 500 रुपये में चाकू खरीदकर लौट आए। योजना के तहत रात आठ बजे वह मामा को शराब पीने के लिए घर से बाहर ले आया। इसके बाद दोस्त को बुलाकर तीनों खोड़ा अंडरपास से होकर इंदिरापुरम में न्यायखंड के ग्रीन पार्क में पहुंचे थे।
विज्ञापन
मामा को पिलाई खूब शराब, नशे में चाकू से गोदा
एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि मामा-भांजे और दोस्त ने खोड़ा के ठेके से देशी शराब, एक कोल्ड ड्रिंक, गिलास और नमकीन खरीदी। ग्रीन पार्क में झाड़ियों के बीच बैठकर तीनों ने शराब पी लेकिन जब आरजू शेख ज्यादा नशे में हो गया तो दोनों ने गर्दन, नाक, कमर और छाती व पेट पर करीब नौ बार गोदकर हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों घर पहुंचे और पास के शिवाजी पार्क में खून से सने कपड़े जला दिए थे। घटनास्थल से टीम को चाकू, कोल्ड ड्रिंक, गिलास और नमकीन का पैकेट मिला था। सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को तीनों एक साथ निकलते हुए दिखे थे।
नशा मुक्ति केंद्र से छूटकर नहीं बदली हालत
पुलिस के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में रहने के दौरान परिवारजनों ने आरजू शेख को नशा मुक्ति केंद्र को भर्ती कराया था। वहां लंबे समय तक उसका इलाज हुआ लेकिन तमाम उपचार के बावजूद उसने शराब पीना बंद नहीं किया। वहां से सीधे इंदिरापुरम के न्यायखंड में आकर मां और बहन को शराब के लिए पीटना शुरू कर दिया।