{"_id":"67c0a67149cff4b1960d9e97","slug":"anger-among-people-over-the-accident-e-bus-driver-in-panic-ghaziabad-news-c-30-1-gbd1026-583015-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: हादसे पर लोगों में गुस्सा\r\n\r\nदहशत में ई-बस चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: हादसे पर लोगों में गुस्सा दहशत में ई-बस चालक
विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी। इलेक्ट्रिक बस की टक्कर से मासूम बच्ची और महिला की मौत हो जाने के मामले में क्षेत्र के लोगों में भारी गुस्सा है। उनके गुस्से से ई-बस चालक दहशत में है। डर की वजह से ही उन्होंने दिलशाद गार्डन, दिल्ली से मसूरी वाले रूट पर बस चलाने से मना कर दिया है। बृहस्पतिवार को एक भी बस नहीं चली। दो दिन और चलने के आसार नहीं है।
हादसे में तीन वर्षीय आफिया निवासी हापुड़ और रेशमा निवासी मसूरी की मौत हो गई थी। पांच लोग घायल हुए थे। हादसा बस चालक सुनील कुमार की लापरवाही से हुआ था। वह बस को स्टार्ट करके चला गया था। किसी यात्री का पैर लगने से हैंडब्रैक हिल गया। इससे बस चल पड़ी और 70 मीटर तक दौड़ती गई। इसी दौरान सात लोगों को चपेट में लिया। पुलिस ने सुनील के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था । पुलिस ने बताया कि उसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने बस में तोड़फोड़ कर दी थी। लोगों का कहना था कि ई-बस चालक लापरवाही से ड्राइविंग करते हैं। इससे हादसे का खतरा बना रहता है। लोगों ने बताया कि बृहस्पतिवार को बस नहीं चली।
विज्ञापन