Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Anand Vihar from Ghaziabad in 8 minutes: 'Namo Bharat' fast trains to begin operations from Monday

Ghaziabad News: गाजियाबाद से 8 मिनट में आनंद विहार, सोमवार से चलेंगी नमो भारत की फास्ट ट्रेनें

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Anand Vihar from Ghaziabad in 8 minutes: 'Namo Bharat' fast trains to begin operations from Monday

विज्ञापन

गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर से रोजाना सफर करने वाले गाजियाबाद के हजारों यात्रियों, नौकरीपेशा लोगों और छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) 16 नवंबर सोमवार से पीक आवर्स में नमो भारत की फास्ट ट्रेन सेवा शुरू करने जा रहा है। इन ट्रेनों के चलने से गाजियाबाद से आनंद विहार की दूरी महज 8 मिनट और मेरठ के बेगमपुल की दूरी सिर्फ 28 मिनट में तय की जा सकेगी। इससे रोजाना घंटों सड़क जाम में फंसने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और उनका कीमती समय भी बचेगा।
एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स ने बताया कि सुबह और शाम के व्यस्त समय में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। ये फास्ट ट्रेनें मौजूदा नियमित नमो भारत सेवाओं के अतिरिक्त चलाई जाएंगी। तेज रफ्तार और समय की बचत सुनिश्चित करने के लिए इनका स्टॉपेज पूरे कॉरिडोर के केवल पांच प्रमुख स्टेशनों सराय काले खां, आनंद विहार, गाजियाबाद, बेगमपुल और मोदीपुरम पर ही रखा गया है। बीच के छोटे स्टेशनों पर ये ट्रेनें नहीं रुकेंगी, जिससे यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा।
विज्ञापन

इन ट्रेनों के माध्यम से यात्री आनंद विहार से बेगमपुल का सफर 36 मिनट में और पूरा कॉरिडोर सराय काले खां से मोदीपुरम तक का सफर 50 मिनट से भी कम समय में पूरा कर सकेंगे। अभी नियमित ट्रेन से इस पूरे सफर में करीब एक घंटे का समय लगता है। फास्ट सेवा शुरू होने से दिल्ली से मेरठ के बीच आवागमन और अधिक तेज, सुगम और भरोसेमंद हो जाएगा। खासकर नौकरी और पढ़ाई के लिए रोजाना आने-जाने वालों को इसका सबसे अधिक लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई व्यवस्था के तहत सुबह और शाम दोनों समय कुल आठ अतिरिक्त फास्ट ट्रेनें संचालित की जाएंगी। सुबह के पीक आवर्स में सराय काले खां से मोदीपुरम और मोदीपुरम से सराय काले खां दोनों दिशाओं में दो-दो फास्ट ट्रेनें सुबह 8:00 बजे और 8:30 बजे रवाना होंगी। इसी प्रकार, शाम के पीक आवर्स में दोनों टर्मिनल स्टेशनों से शाम 6:00 बजे और 6:30 बजे दो-दो फास्ट ट्रेनें चलेंगी। वहीं, नियमित नमो भारत ट्रेनें पहले की तरह हर 10 मिनट के अंतराल पर उपलब्ध रहेंगी, ताकि किसी भी स्टेशन के यात्रियों को परेशानी न हो।

प्रदूषण और जाम से मिलेगी निजात, 1.1 लाख पहुंचा दैनिक आंकड़ा
नमो भारत कॉरिडोर पर यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वर्तमान में प्रतिदिन करीब 1.1 लाख यात्री इस सेवा का लाभ उठा रहे हैं और हाल ही में कॉरिडोर ने 5 करोड़ यात्री यात्राओं का आंकड़ा भी पार किया है। पिछले तीन महीनों में हर माह औसतन 32 लाख से अधिक यात्रियों ने इसमें सफर किया है। एनसीआरटीसी का मानना है कि गाजियाबाद और एनसीआर में वायु प्रदूषण की गंभीर स्थिति के बीच इस तेज सेवा से निजी वाहनों का दबाव कम होगा और लोग सार्वजनिक परिवहन अपनाने के लिए प्रेरित होंगे। इससे सड़कों पर जाम और प्रदूषण दोनों में कमी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed