फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   An action plan will be made for industrial township like Haranandipuram

Ghaziabad News: हरनंदीपुरम की तरह औद्यौगिक टाउनशिप की बनेगी कार्ययोजना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
An action plan will be made for industrial township like Haranandipuram
गाजियाबाद। हरनंदीपुरम आवासीय योजना की तरह अब औद्योगिक टाउनशिप योजना लाने के लिए जीडीए को निर्देश मिले हैं। दो दिन पहले जिले के दौरे पर आए गाजियाबाद के प्रभारी मंत्री व राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण ने हरनंदीपुरम टाउनशिप के लिए हो रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिले में उद्यम को बढ़ावा देने के लिए औद्योगिक टाउनशिप की कार्ययोजना बनाई जाए।
विज्ञापन

पिछले साल 2023 में यूपी ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में जिले में 119 करोड़ के निवेश के लिए उद्यमियों ने आवेदन किया था। 3300 से अधिक उद्यमियों ने गाजियाबाद में उद्यम लगाने के लिए आवेदन किया था। आवेदन के बाद अभी भी करीब 600 से अधिक उद्यमों को लगाने के लिए जमीन की अड़चन आ आ रही है। उपायुक्त उद्योग श्रीनाथ पासवान का कहना है कि जमीन की दिक्कत आ रही है। जिला प्रशासन, जीडीए और यूपीसीडा को भी उद्योगों को बढ़ावा देने के जमीन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जीडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स ने बताया कि कार्ययोजना बनाने के लिए कहा गया है। बेहतर ट्रांसपोर्ट की सुविधा का ध्यान रखकर टाउनशिप का प्लान तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed