फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   An 11-year-old child suffered an electric shock while playing on the balcony

Ghaziabad News: बालकनी में खेलते समय 11 वर्षीय बच्चा करंट की चपेट में आया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
An 11-year-old child suffered an electric shock while playing on the balcony
गाजियाबाद। विजयनगर थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर में मंगलवार सुबह बालकनी में खेलते समय 11 वर्षीय बच्चा करंट की चपेट में आ गया। हादसे में बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन और आसपास के लोगों ने उसे तत्काल जिला एमएमजी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

एमएमजी अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब 10:30 बजे हुआ। बच्चे के पिता दिनेश उस समय काम पर गए हुए थे। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, बच्चा बिजली के तार या किसी अन्य विद्युत स्रोत के संपर्क में आने से करंट की चपेट में आया। एमएमजी अस्पताल के डॉक्टर मोहम्मद अमन ने बताया कि करंट से बच्चे के हाथ और शरीर के अन्य हिस्से प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन

वहीं, ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता अनिल कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। घटना की जांच कराई जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed