फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Amidst a severe storm, power remained cut off for 3 to 10 hours across both urban and rural areas.

Bulandshahar News: तेज आंधी के बीच नगर और देहात क्षेत्र में तीन से 10 घंटे गुल रही बिजली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 10:02 PM IST
विज्ञापन
Amidst a severe storm, power remained cut off for 3 to 10 hours across both urban and rural areas.
बुलंदशहर/नरसेना/अनूपशहर/ऊंचागांव/अहार/डिबाई/बुगरासी/खानपुर/नरौरा/सिकंदराबाद/जहांगीरपुर/छतारी। जिलेभर में बुधवार रात आई तेज आंधी से बिजली गुल की समस्या बन गई। नगर से लेकर देहात क्षेत्रों में करीब तीन से 10 घंटे तक बिजली गुल रही। बिजली गुल के चलते रात के समय अधिकांश लोगों को अंधेरे में रहना पड़ा। इसकी वजह से उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में करीब नौ बजे बारिश होने फिर 10:30 बजे तेज हवा चलने के दौरान ब्रेकडाउन हो गया। साथ ही तीन से चार जगह फाल्ट आ गया। इसके चलते करीब एक घंटा बिजली गुल रही। नरसेना क्षेत्र के गांव दौलतपुरकलां विद्युत उपकेंद्र से जुड़े यूनिसपुर, कपसाई, बलरामपुर, गजरौला, फरीदाबांगर, मवई, नरसेना व मौजपुरा की विद्युत आपूर्ति नौ घंटे तक बाधित रही। जेई पीयूष कुमार ने कहा कि एचटी लाइन पर पेड़ टूट कर गिरने के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। जिसे सही करा सप्लाई को चालू करा दिया गया। डिबाई में बुधवार रात करीब 11 बजे से बिजली गुल रही। बुगरासी क्षेत्र में आंधी के चलते रात 11 बजे से करीब तीन घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रही। खानपुर में बिजली आपूर्ति करीब एक घंटे के लिए बाधित रही। नरौरा क्षेत्र में बुधवार रात तेज आंधी के चलते करीब एक घंटे आपूर्ति बाधित रही। अहार क्षेत्र में बुधवार की रात आई आंधी से करीब तीन घंटे आपूर्ति बाधित रही। अनूपशहर नगर क्षेत्र में रात करीब दो घंटे व देहात में साढ़े चार घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रही। ऊंचागांव क्षेत्र में बुधवार रात आंधी से विद्युत आपूर्ति आठ घंटे बाधित रही। वहीं, सिकंदराबाद देहात क्षेत्र में आंधी के चलते 10 घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रही। जहांगीरपुर क्षेत्र में आंधी से करीब छह घंटे आपूर्ति बाधित रही। छतारी में करीब 10 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। इसके चलते उपभोक्ताओं को बिना बिजली रात गुजारनी पड़ी। बिजली गुल होने पर बिजलीघरों पर उपभोक्ताओं के फोन घनघनाते लगे। बिजली कर्मियों ने पेट्रोलिंग कर लाइन के ऊपर से पेड़ों की टहनियों को हटाया। साथ ही फाल्ट को सही किया। इसके बाद आपूर्ति सुचारू हो सकी।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता ऊर्जा निगम संजीव कुमार का कहना है कि आंधी और बारिश से ब्रेकडाउन व फाल्ट के चलते बिजली गुल की समस्या रही। सभी जगह आपूर्ति बहाल कराई जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed