फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Amarpal anger burst against BSP supporters

बसपा के खिलाफ फूटा अमरपाल समर्थकों का गुस्सा

Tue, 17 Jan 2017 10:20 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 17 Jan 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
Amarpal anger burst against BSP supporters
bsp mla amarpal sharma - फोटो : गाज‌ियाबाद ब्यूरो

बसपा से निष्कासन के बाद मंगलवार को कई स्थानों पर विधायक अमरपाल शर्मा के समर्थकों ने बसपा सुप्रीमो मायावती के पुतले जलाए। समर्थकों ने बसपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रचार सामग्री को भी आग लगा दी।       

विज्ञापन


विधायक अमरपाल शर्मा के बसपा से निष्कासन के बाद सोमवार देर रात बड़ी संख्या में कार्यकर्ता राजेंद्र नगर कार्यालय पर जुटे थे। इसके बाद मंगलवार सुबह भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कार्यालय पर पहुंचे और अमरपाल के समर्थन में नारे लगाए।
विज्ञापन


सुबह 11 बजे अमरपाल प्रेसवार्ता करने के बाद दिल्ली के लिए रवाना हुए और इधर कार्यकर्ताओं ने प्रचार सामग्री को आग के हवाले कर दिया। साथ ही मायावती के पुतले को आग लगा दी। कार्यकर्ताओं का कहना था कि मायावती बसपा में टिकट बेच रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में बसपा को कोई भी वोट नहीं देगा। बसपा के प्रत्याशी का पूरी तरह बहिष्कार किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने न्यायखंड में भी मायावती का पुतला फूंका। वैशाली और साहिबाबाद में कई स्थानों पर बसपा की प्रचार सामग्री जलाई गई। इस दौरान रजनी धस्माना, सौरभ धस्माना, केदार मेहता, रमाकांत यादव और राहुल शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।      

खुलेआम हुआ आचार संहिता का उल्लंघन      
आचार संहिता और धारा 144 लागू होने के बावजूद कई स्थानों पर विधायक के सैकड़ों समर्थक इकठ्ठा हुए। राजेंद्र नगर कार्यालय के बाहर करीब एक घंटे तक कार्यकर्ताओं ने रोड जाम करते हुए पुतला फूंका मगर पुलिस का कोई अधिकारी उन्हें रोकता नहीं दिखा।


हालांकि पुतला फूंके जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कार्यकर्ताओं को सड़क से हटाया। एसडीएम अतुल कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद अगर आचार संहिता के उल्लंघन का मामला सामने आता है तो कार्रवाई की जाएगी।     

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed