फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Amar Ujala is 'super mom' chance to be

अमर उजाला दे रहा है ‘सुपर मॉम’ बनने का मौका

Fri, 15 Jul 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Fri, 15 Jul 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala is 'super mom' chance to be
अन्य - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला फाउंडेशन की सभी महिलाओं को ‘सुपर मॉम’ बनने का मौका दे रहा है। वह महिलाएं जो घर-बाहर की जिम्मेदारियां बखूबी निभाती हैं। वह एक पत्नी, एक मां, होम मेकर, मैनेजर सभी की भूमिका निभाती हैं। इसके अलावा अपने सपनों को भी जीना चाहती हैं। उनके लिए यह एक अच्छा मौका है।
विज्ञापन


आज की महिलाओं की इसी खासियत को ध्यान में रखते हुए ‘अमर उजाला’ और कैच साल्ट एंड स्पाइसेज लेकर आ रहे हैं ‘सुपर मॉम’ प्रतियोगिता। 16 जुलाई को वोल्गा पैलेस में सुपर मॉम प्रतियोगिता का आयोजन होगा। यह मौका है, जहां परखा जाएगा मां के रूप में आपकी दक्षता को।
विज्ञापन


उनके जज्बे को सलाम किया जाएगा। कुछ रोचक मुकाबलों के बीच चुनी जाएगी ‘सुपर मॉम’ जो खाना बनाने में दक्ष हों, जिंदगी के मुश्किल सवालों को चुटकियों में सुलझाने वाली हों और दिमाग से तेज हों। एक मां जो हर तरह से माहिर हों। कुकिंग के टिप्स देने के लिए मशहूर शेफ अमोल सांभरकर भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं के स्वास्थ्य पर होगा एक सेशन
इस कार्यक्रम में प्रतियोगिता के साथ-साथ महिलाओं के स्वास्थ्य पर पर भी कुछ देर चर्चा होगी। इसमें महिलाओं के सेक्सुअल हेल्थ, साफ-सफाई सहित परिवार नियोजन के उपायों के बारे में बताएंगी संतोष मेडिकल की वरिष्ठ स्त्रीरोग विशेषज्ञ  डॉ. अल्पना अग्रवाल।


डॉ. अल्पना अग्रवाल प्रतियोगिता में जज केतौर पर भी मौजूद रहेंगी। अमर उजाला ‘सुपर मॉम’ कार्यक्रम में कैच साल्ट एंड स्पाइसेज, गोवर्धन घी, पारले, बेकस्मिथ और सहेली स्पॉन्सर की भूमिका निभा रहे हैं
उत्तर प्रदेश के 12 शहरों में होगी प्रतियोगिता
आगरा, गाजियाबाद, मेरठ, अलीगढ़, मुरादाबाद, बरेली, झाँसी, कानपुर, लखनऊ,  गोरखपुर, वाराणसी और इलाहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed