फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   amar ujala foundation

लॉकडाउन में मिली छूट के बाद बढ़ी है जिम्मेदारी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 03:52 PM IST
विज्ञापन
amar ujala foundation
भोजन वितरित करते गाजियाबाद केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजदेव त्यागी - फोटो : AMAR UJALA
लॉकडाउन में मिली छूट के बाद बढ़ी जिम्मेदारी - अमर उजाला फाउंडेशन के साथ सहयोगी संस्थाओं की जारी है मुहिम माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। लॉकडाउन-3 में मिली छूट के बाद कई गतिविधियां जिले में शुरू हुईं हैं, ऐसे में अमर उजाला फाउंडेशन के साथ गाजियाबाद केमिस्ट एसोसिएशन, अन्न पात्र संस्था, पगडंडियां संस्था उन लोगों का खास ख्याल रख रहे हैं, जिनका रोजगार शुरू नही हो सका है। बृहस्पतिवार को सभी संस्थाओं ने मिलकर करीब 2500 से अधिक लोगों को भोजन वितरित किया। सुबह और शाम भोजन के पैकेट्स वितरित किये जाते हैं। --- पगडंडियां संस्था ने बांटा राशन: पगडंडियां संस्था ने बृहस्पतिवार को नसीरपुर फाटक, भाटिया मोड़ और आसपास के इलाकों में भोजन और राशन वितरण किया। अध्यक्ष शालू पांडेय ने बताया कि उनके पति डा.अरुण पांडेय और स्थानीय निवासी भरपूर सहयोग कर रहे हैं। प्रतिदिन करीब 500 लोगों को भोजन और इनमें से कुछ परिवारों को राशन दिया जा रहा है। - एक हजार लोगों को वितरित किया भोजन: गाजियाबाद केमिस्ट एसोसिएशन चिन्हित एरिया में भोजन का वितरण कर रही है। अध्यक्ष राजदेव त्यागी ने बताया कि बृहस्पतिवार को संतराम रोड, रेलवे रोड, लेबर चौक, पुराना बस अड्डा सहित अन्य एरिया में भोजन वितरित कराया गया। उन्होंने बताया कि सभी के सहयोग से लॉकडाउन में सभी जरूरतमंदों की मदद की गई। इस मौके पर महामंत्री देवेंद्र सिंह राणा, आलोक त्यागी, अश्वनी कुमार, हेमंत त्यागी और मोहित गोयल रहे। --- एक हजार से अधिक लोगों को राहत: अन्न पात्र संस्था ने भोजन के साथ राशन के कुछ पैकेट भी लगातार वितरित करियर हैं। संयोजक तरुण मानव गुप्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार को 900 भोजन के पैकेट विजयनगर, लालकुआं, लोहामंडी, विवेकानंदनगर आदि स्थानों पर वितरित किए गए। इनमें 100 राशन के पैकेट विजयनगर में वितरित कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed