फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Aman was the only one, family broken after his death

Ghaziabad News: इकलौता था अमन, मौत के बाद टूटा परिवार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
Aman was the only one, family broken after his death
लोनी। रिस्तल गांव निवासी अमन कसाना अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। परिजनों को जब उसकी मौत का पता चला तो उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। परिवार के लोग आनन फानन नोएडा के लिए रवाना हुए। मंगलवार को शव लोनी पहुंचा, तो गांव में मातम पसर गया।
विज्ञापन


अमन कसाना के पिता राजकुमार ने बताया कि उनका बेटा अमन इकलौता था। उसकी शादी दो साल पहले नोएडा में रहने वाली कुंतेश के साथ हुई थी। एक साल पहले उनकी बेटी हुई थी। 10 दिन पहले उन्होंने अपनी शादी की दूसरी वर्षगांठ मनाई थी। कुछ समय पहले अमन की बहन सोनू की शादी नोएडा के बिसरख गांव में हुई थी। सोमवार को अमन ने अपने पिता को फोन कर कहा कि वह अपनी बहन को लेने के लिए नोएडा जा रहा है। मंगलवार सुबह उसे अपनी बहन और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर दिल्ली के कालकाजी मंदिर जाना था। राजकुमार ने बताया कि उन्हें बीपी, सुगर व अन्य बीमारी है। उनका बेटा ही उनकी ध्यान रखता था। अमन को कुछ दिनों पहले पेट में इंफेक्शन हो गया था। नोएडा में उसका इलाज हुआ था। अमन के ठीक होने पर कालकाजी मंदिर में पूजा करने के लिए बोला गया था। अमन कसाना की पत्नी कुंतेश ने बताया कि उनके पति की कोई गलती नहीं थी। फिर भी उन्हें मार डाला। आरोपियों फांसी की सजा होनी चाहिए। मौत से करीब एक घंटे पहले अमन ने फोन पर मां से बात की थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed