{"_id":"69ee18c054e23e7eb3024bc2","slug":"aman-dead-body-reached-kali-cheek-village-of-hamripur-after-sixteen-days-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर में अमन की अंतिम विदाई: 16 दिन बाद घर पहुंचा शव, दूल्हे की तरह सजाकर किया संस्कार; परिवार में मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर में अमन की अंतिम विदाई: 16 दिन बाद घर पहुंचा शव, दूल्हे की तरह सजाकर किया संस्कार; परिवार में मातम
Sun, 26 Apr 2026 07:23 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Sun, 26 Apr 2026 07:23 PM IST
सार
हमीरपुर के काली चीक गांव में 16 दिन बाद अमन का शव घर पहुंचने पर माहौल गमगीन हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से उसकी मौत हुई थी। परिजनों ने पोस्टमार्टम न होने पर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन
16 दिन बाद घर पहुंचा अमन का शव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हमीरपुर के महारल पंचायत के काली चीक गांव रविवार सुबह उस समय माहौल मार्मिक हो गया जब 16 दिन बाद अमन का शव उसके घर पहुंचा। सुबह करीब सात बजे के करीब जैसे ही शव घर पर पहुंचा तो माता-पिता अपने बेटे को देकर बिलख उठे, जिससे पूरा माहौल गमगीन हो उठा। इसके बाद अमन को दूल्हे की तरह सजाया गया। नौ बजे के करीब हिंदू रिवाज के साथ अमन का अंतिम संस्कार हुआ। उनके भाई के बेटे ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया। गांव के लोगों ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 11 अप्रैल को महारल पंचायत के वार्ड नंबर एक काली चीक गांव के युवक अमन की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई। अमन इसी माह 18 अप्रैल को घर आने का प्लान कर रहा था, लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था। करीब तीन महीने पहले अमन ने केरल की एक युवती के साथ कोर्ट मैरिज की थी और परिवार उसके घर लौटने का इंतजार कर रहा था। घर में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शादी की तैयारियां चल रही थीं। मृतक अमन की एक बड़ी और एक छोटी बहन है, जिनकी शादी हो चुकी है। अमन कुमार अफ्रीका में एक होटल अंटालटिंक व्यू में काम कर रहा था। पिता उधम सिंह मेहनत-मजदूरी के साथ-साथ शादियों में बैंड बजाने का काम कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं।
विज्ञापन
परिजनों ने पोस्टमार्टम न करने पर जताया रोष
पिछले 16 दिनों से परिजन लगातार शव के आने का इंतजार कर रहे थे। अमन के मासड़ प्यार चंद ने बताया कि उन्होंने शव का पोस्टमार्टम करके भेजने की मांग की थी लेकिन उनकी मांग को अनसुना किया गया है। उन्होंने सरकार से मामले में छानबीन करने की मांग की है।
विज्ञापन