{"_id":"57af65004f1c1b3e28ee43c6","slug":"allow-52-seconds-to-country-singing-the-national-anthem-on-august-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश को दें 52 सेकेंड, 15 अगस्त को गाएं राष्ट्रगान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश को दें 52 सेकेंड, 15 अगस्त को गाएं राष्ट्रगान
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
Updated Sun, 14 Aug 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से चल रहे मां तुझे प्रणाम की तर्ज पर मुरादनगर में भी स्वतंत्रता दिवस पर देश के लिए 52 सेकेंड का समय निकालकर राष्ट्र गान गाने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। प्रधानाचार्य और छात्र छात्राएं की टोली ने शहरी और देहात क्षेत्र में लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के मेरठ मंडल अध्यक्ष एवं श्री हंस इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डा. सुखपाल सिंह तोमर ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर देश के नाम 52 सेकेंड अभियान के अंतर्गत छात्रों को अपने-अपने क्षेत्र मेें जागरूकता रैलियां निकालने के लिए जागरूक किया। इसी कड़ी में शनिवार को रावली रोड पर छात्रों ने जागरूकता रैली निकाली।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य डा. सुखपाल सिंह तोमर ने मेरठ मंडल में प्रधानाचार्य को सोशल मीडिया और मोबाइल पर अमर उजाला के अभियान को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान अलीमुद्दीन, डा.अमित कुमार, रविंद्र कुमार, राजकुमार, अखलेश कुमार, योगेश राघव, कृष्ण कुमार, सुमित कुमार, हेमलता, रीतू त्यागी आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
जीजीआईसी की प्रिंसिपल सुधा रानी कटियार ने बताया कि कॉलेज स्टाफ और छात्र इस मुहिम में स्थानीय लोगों को भी शामिल करेंगे। स्कूल के बाहर बाजार लगाने वाले लोगों से अपील की जाएगी कि वे स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्कूल में जब राष्ट्रगान हो 52 सेकेंड के लिए सावधान मुद्रा में रहकर तिरंगे को सम्मान दें।
छात्र करें जागरूक
आयुध निर्माणी परिसर स्थित जवाहर लाल मेमोरियल कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या रेनू तोमर ने 52 सेकेंड देश के नाम की मुहिम का आगे बढ़ाते हुए छात्राओं से कहा कि अपने आसपास के लोगों को स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रगान गाने के लिए जागरूक करें। प्रधानाचार्या रेनू तोमर ने गांव, शहर, गली, मोहल्लों के नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस पर सब काम छोड़ कर 52 सेकेंड का समय निकाल राष्ट्रगान गाने की अपील की।