फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Allegations of trespassing, molestation, and assault following a dispute over bicycle parking.

Ghaziabad News: साइकिल खड़ी करने के विवाद में घर में घुसकर छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Allegations of trespassing, molestation, and assault following a dispute over bicycle parking.
गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र के संजयनगर की एक कॉलोनी में साइकिल खड़ी करने को लेकर हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। एक परिवार ने पड़ोस में रहने वाले लोगों और उनके साथियों पर घर में घुसकर महिलाओं से छेड़छाड़ व मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार के मुताबिक, एक अक्तूबर की रात करीब 10:30 बजे साइकिल खड़ी करने को लेकर सामने रहने वाले लोगों से कहासुनी हुई थी। आरोप है कि इसके बाद उन्होंने शराब के नशे में चार-पांच अन्य साथियों को बुला लिया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि सभी लोग जबरन घर में घुस आए और वहां मौजूद महिलाओं व युवती से छेड़छाड़ और मारपीट की।
विज्ञापन

आरोपियों पर गाली-गलौज करने का भी आरोप है। पीड़िता के मुताबिक, हमले में वह और उनकी मां घायल हो गईं। पीड़ित पक्ष ने घटना का वीडियो भी पुलिस को उपलब्ध कराया है। एसीपी अभय डागा ने बताया कि घटना से जुड़े वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed