फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Allegations of Beating a Shopkeeper and Breaking a Mobile Phone

Ghaziabad News: दुकानदार को पीटने और मोबाइल फोन तोड़ने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Allegations of Beating a Shopkeeper and Breaking a Mobile Phone
लोनी। कोतवाली क्षेत्र के बंथला इलाके में परचून की दुकान में घुसकर लड़कों ने दुकानदार को पीट दिया। पिटाई के बाद दुकानदार का मोबाइल फोन भी तोड़ने का आरोप है। मामले की शिकायत लोनी थाना पुलिस से की गई। विकास शर्मा निवासी पुष्पांजलि विहार कॉलोनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बंथला गांव में उन्होंने किराना स्टोर की दुकान खोल रखी है। 24 मई को बंथला गांव निवासी केशव उर्फ कल्लू अपने साथी हर्ष के साथ दुकान पर पहुंचे और गाली गलौज कर झगड़ा करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने दुकान में घुसकर उन्हें पीट दिया। इस दौरान उनके पैर में काफी चोट आई। आरोप है कि उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को देने के लिए फोन कॉल की तो हमलावरों ने मोबाइल फोन छीनकर तोड़ दिया। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed