फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Allegation of rape of a married woman after breaking into her home; commotion at the police station.

Ghaziabad News: घर में घुसकर विवाहिता से दुष्कर्म का आरोप, थाने में हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Allegation of rape of a married woman after breaking into her home; commotion at the police station.

विज्ञापन
मोदीनगर। नगर की एक कॉलोनी में रहने वाली विवाहिता ने कॉलोनी के ही युवक पर जबरन घर में घुसकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। विरोध करने पर आरोपी ने विवाहिता की पिटाई कर दी। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण तनाव बना हुआ है। कार्रवाई की मांग को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मोदीनगर थाने में हंगामा किया। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देकर उन्हें शांत कराया।
पीड़िता के अनुसार, वह यहां पति के साथ रहती हैं। उनके सामने गैर समुदाय का युवक रहता है। युवक का विवाहिता के घर आना-जाना था। बुधवार को विवाहिता का पति काम पर गया हुआ था। विवाहिता का आरोप है कि इस दौरान युवक जबरन उनके घर में घुस गया और दुष्कर्म किया। साथ ही इसका वीडियो भी बना लिया। विरोध करने पर आरोपी ने विवाहिता की पिटाई की और पति की हत्या करने की धमकी दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

विवाहिता ने पति को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद बजरंग दल के संयोजक मधुर नेहरा कार्यकर्ताओं के साथ मोदीनगर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। एसीपी मोदीनगर सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed