फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Allegation of evicting five-month-pregnant woman from home over dowry

Ghaziabad News: दहेज के लिए पांच माह की गर्भवती को घर से निकालने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Allegation of evicting five-month-pregnant woman from home over dowry
साहिबाबाद। टीलामोड़ थानाक्षेत्र में एक गर्भवती महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति सहित चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़िता का आरोप है कि शादी के दो साल बाद से ही चार पहिया कार के लिए प्रताड़ित किया जा रहा है।
विज्ञापन

पीड़िता शिफा ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी दो साल पहले अलीगढ़ के ग्राम तलाशपुर खुर्द अकराबाद निवासी अमन से हुई थी। उनके दो बच्चे हैं और वह पांच माह की गर्भवती भी है। शिफा का आरोप है कि उसके पति अमन, ससुर जावेद, सास रूबी और नंद अनम उसे दहेज के लिए लगातार परेशान करते हैं। मायके वालों ने अपनी हैसियत से ज्यादा दहेज दिया था, फिर भी उनको चार पहिया वाहन के लिए ताना मारा जाता है। विरोध करने पर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करके उसे घर से भी निकाल दिया है। शिफा ने बताया कि वह कुछ समय से अपने मायके में रह रही है। आरोपियों ने उसे तलाक का नोटिस भी भेजा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह प्राथमिकी दर्ज कर मामले जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed