फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Allegation of discharging hotel sewage into residential lines; complaint raised at public hearing

Ghaziabad News: होटल का सीवेज आवासीय लाइन में डालने का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Allegation of discharging hotel sewage into residential lines; complaint raised at public hearing
गाजियाबाद। जीटी रोड कोटगांव स्थित श्याम विहार कॉलोनी (गेट नंबर 2) के निवासियों ने स्वीस होटल प्रबंधन पर आवासीय सीवर लाइन में अवैध रूप से व्यावसायिक सीवेज डालने का आरोप लगाया है। स्थानीय निवासी मूलचंद गिरी ने मंगलवार को संभव जनसुनवाई के दौरान पत्र सौंपकर मामले की जांच कराने और कार्रवाई करने का आग्रह किया।
विज्ञापन

पत्र में उन्होंने बताया कि होटल से निकलने वाले अत्यधिक गंदे पानी के कारण आवासीय क्षेत्र की सीवर लाइन बार-बार ओवरफ्लो हो रही है। सड़कों पर गंदा पानी जमा होने से तेज दुर्गंध बढ़ रही है। उनका आरोप है कि होटल प्रबंधन नगर निगम के अधिकृत कर्मचारियों के बजाय निजी व्यक्तियों से सीवर लाइन की अनधिकृत खुदाई और मरम्मत करवा रहा है। शहरवासियों ने 8 सितंबर को हुई कथित खुदाई के सीसीटीवी फुटेज होने का भी दावा किया है। उन्होंने मांग की है कि मौके की जांच कर अवैध सीवर कनेक्शन की पड़ताल की जाए और अधिकृत एजेंसी से सीवर की सफाई कराई जाए। वहीं, जनसुनवाई के दौरान कुल 25 मामले सामने आये। जिसमें निर्माण के 11, स्वास्थ्य के दो, उद्यान के तीन, पेयजल संबंधित सात और प्रकाश को दो मामले सामने आये। अपर नगर आयुक्त जंग बहादुर यादव ने सभी मामलों के तुरंत निस्तारण के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed