फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Allegation of attack with a sharp-edged weapon on a father who went to break up a fight

Ghaziabad News: लड़ाई छुड़वाने गए पिता पर धारदार हथियार से हमले का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Allegation of attack with a sharp-edged weapon on a father who went to break up a fight
लोनी। अंकुर विहार थानाक्षेत्र के सोनू विहार सदुल्लाबाद में बेटे की पड़ोसियों से लड़ाई व मारपीट में बीच-बचाव करने पहुंचे पिता पर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप है। पीड़ित मोहम्मद हनीफ ने पुलिस को दी शिकायत में रिजवान, यूनुस समेत अन्य लोगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी शिकायत में हनीफ ने बताया कि 30 जुलाई को उनके बेटे मुजिम का पड़ोसी रिजवान से झगड़ रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर वह मौके पर पहुंचे और विरोध किया और दोनों पक्षों को समझाने लगे। आरोप है कि रिजवान, यूनुस, कल्लन और अन्य लोगों ने उनके साथ मारपीट कर धारदार हथियार से सिर पर हमला कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि 28 अगस्त की रात करीब आठ बजे आरोपियों ने दोबारा गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed