फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Allegation of abducting a teenage girl, taking her to Bihar, raping her, and holding her captive for five days

Ghaziabad News: किशोरी को अगवा कर बिहार ले जाकर दुष्कर्म, पांच दिन तक बंधक बनाने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Allegation of abducting a teenage girl, taking her to Bihar, raping her, and holding her captive for five days
खोड़ा। थाना क्षेत्र की कॉलोनी में 14 वर्षीय किशोरी का अपहरण कर बिहार ले जाकर दुष्कर्म के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले 50 वर्षीय मदन सिंह अपने 40 वर्षीय चचेरे भाई गौतम कुमार के साथ मिलकर किशोरी को गुमराह कर बिहार ले गए थे। वहां किशोरी को बंधक बनाकर पांच दिन तक दुष्कर्म करने का आरोप है। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। आरोपी किशोरी को बिहार से वापस लाकर खोड़ा पुस्ता पर छोड़ गए।
विज्ञापन

कॉलोनी में रहने वाले व्यक्ति का आरोप है कि उनकी बेटी 29 अगस्त को सुबह करीब 10 बजे घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजन ने दिल्ली, नोएडा, फर्रुखाबाद और एटा में रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश की। तीन दिन तक खोजबीन के बाद एक सितंबर को थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन

शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। जांच में पड़ोसियों पर अपहरण का शक जाहिर किया। पुलिस को जानकारी मिलने के बाद दबाव बढ़ा तो आरोपियों ने चार सितंबर की सुबह किशोरी को पुस्ता के पास छोड़ दिया और फरार हो गए। घर पहुंचने पर किशोरी ने बताया कि आरोपी उसे आनंद विहार से ट्रेन के जरिए बिहार ले गए थे। इसके बाद किशोरी ने पुलिस को अपने बयान दिए। बुधवार को पुलिस ने किशोरी के न्यायालय में बयान दर्ज कराए। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed