फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   All ten water samples failed in Rishabh Cloud-9

Ghaziabad News: ऋषभ क्लाउड-9 में पानी के सभी दस नमूने फेल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
All ten water samples failed in Rishabh Cloud-9
गाजियाबाद। वैशाली सेक्टर-1 स्थित ऋषभ क्लाउड -9 में लिए गए पानी के सभी दस नमूने फेल पाए गए हैं। इसके पहले लिए गए दो नमूने भी फेल पाए गए थे। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में बताया गया है कि पानी में गंदगी, ई-कोलाई बैक्टीरिया पाया गया है। यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। अब स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सोसायटी मैनेजमेंट को नोटिस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ.आरके गुप्ता ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग को सोसायटी से दूषित पेयजल आपूर्ति की शिकायत मिली थी, जिसके बाद शिकायत के आधार पर जांच में सोसायटी से पानी के दो नमूने लिए गए थे। जांच में दोनों नमूने फेल पाए गए थे। इसके बाद बृहस्पतिवार को आईडीएसपी की यूनिट में शामिल अधिकारियों ने सोसायटी में भ्रमण किया। इस दौरान सोसायटी के ओवरहेड टैंक खुले पाए गए। इसके बाद अलग-अलग स्थान से 10 नमूने लिए गए। अब यह सभी सैंपल जांच में फेल पाए गए हैं। जांच में पानी में टीडीएस की मात्रा अधिक पाई गई है। इसके अलावा बैक्टीरिया भी पाए गए है। जो स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है। सोसायटी मैनेजमेंट से शुद्ध पेयजल की सप्लाई, टैंकों की साफ-सफाई व रखरखाव संबंधित एवं शुद्ध पेयजल सप्लाई के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed