{"_id":"693340b81bf8ccfee60962f8","slug":"all-indigo-flights-from-hindon-cancelled-passengers-stranded-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-12952-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: हिंडन से इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द, यात्री भटके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: हिंडन से इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द, यात्री भटके
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। देशभर में इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानें प्रभावित हैं। शुक्रवार को हिंडन एयरपोर्ट सिविल टर्मिनल से भी इंडिगो ने सभी नौ शहरों अहमदाबाद, गोवा, बंगलूरू, चेन्नई, इंदौर, कोलकाता, मुंबई, पटना और वाराणसी की उड़ान सेवा अगली सूचना तक रद्द कर दी। उड़ान रद्द होने की सूचना एयरलाइंस कंपनी की ओर से यात्रियों को मैसेज के जरिए दे दी गई थी। हालांकि फिर भी कुछ यात्री एयरपोर्ट पर पहुंचे, जिन्हें अधिकारियों ने जानकारी देकर और टिकिट का पैसा रिफंड होने का आश्वासन देकर लौटा दिया।
विभिन्न कारणों से बीते चार दिनों से इंडिगो एयरलाइंस की राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हो रही हैं। हिंडन एयरपोर्ट से इंडिगो की नौ शहरों के लिए प्रतिदिन उड़ान है। हिंडन से प्रतिदिन करीब एक हजार से अधिक लोग इंडिगो से सफर करते हैं। हिंडन एयरपोर्ट से सभी विमान करीब 80 सीटर हैं। यहां से प्रतिदिन 70 से 80 फीसदी बुकिंग के साथ सभी शहरों के लिए उड़ान भरी जाती है। अब इंडिगो की सभी घरेलू फ्लाइट रद्द होने से टिकट बुक करा चुके यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
दिनभर यहां यात्रियों का आना-जाना लगा रहा। एयरपोर्ट अधिकारियों के समझाने के बाद यात्री वापस गए। एयरपोर्ट पर पहुंचे लोगों ने कहा कि उन्हें उड़ान रद्द होने की कोई पूर्व सूचना नहीं मिली, जबकि इंडिगो स्टाफ ने यात्रियों की ओर से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज भेजे जाने की बात कही है। एक ओर जहां इंडिगो की उड़ानें निरस्त रहीं, वहीं दूसरी ओर एयर इंडिया एक्सप्रेस व फ्लाई विंग की ओर से सभी उड़ानें संचालित हुईं। एयरपोर्ट सिविल टर्मिनल से जयपुर, बेंगलूरू, कोलकाता, भुवनेश्वर, गोवा, वाराणसी, अहमदाबाद, मुंबई, आदमपुर, किशनगढ़, पटना, नांदेड़ व बठिंडा के लिए उड़ान सेवा दे रहा है।
विज्ञापन
हिंडन एयरपोर्ट से इंडिगों ने अपनी उड़ानें इसी वर्ष 20 जुलाई से शुरू की है। केंद्रीय मंत्री (नागर विमानन) किंजरापु राम मोहन नायडू ने इसका शुभारंभ किया था। हिंडन एयरपोर्ट से जिन नौ शहरों के लिए इंडिगो उड़ान सेवा दे रही है। उनमें से सात शहर ऐसे हैं, जिनमें एयर इंडिया एक्सप्रेस भी उड़ान सेवा दे रहा है। टिकट कैंसिल होने पर यात्री इयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में टिकट बुक करा रहे हैं। इंदौर व अहमदाबाद के लिए हिंडन से केवल इंडिगो की ही फ्लाइट है। ऐसे में इन दो शहरों के लिए हिंडन एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले लोगों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा।
-दिल्ली-एनसीआर समेत पश्चिमी यूपी के लोग करते हैं सफर-
हिंडन एयरपोर्ट से इंडिगो की फ्लाइट में पश्चिमी यूपी के गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, हापुड़, बुलंदशहर समेत दिल्ली के यात्री भी सफर करते हैं। अभी फ्लाइट रद्द होने के कारण सबसे अधिक परेशानी पश्चिमी यूपी के शहरों के लोगों को झेलनी पड़ेगी।
-बयान-
इंडिगो की ओर से हिंडन से फिलहाल सभी शहरों की उड़ानें निरस्त की गई हैं। शुक्रवार को कुछ यात्री एयरपोर्ट पहुंचे थे, जिन्हें एयरलाइंस कंपनी के कर्मचारियों ने टिकिट के पैसे रिफंड करने की बात कहकर वापस भेज दिया। यहां किसी तरह की कोई भीड़ या हंगामा नहीं हुआ। कंपनी की ओर से उड़ान निरस्त करने की पूर्व सूचना यात्रियों को दे दी गई थी। -डॉ.चिल्ला महेश, निदेशक, हिंडन एयरपोर्ट