फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   akhilesh yadav jayant chaudhary rally in meerut ticket seekers have huge target of gathering people

अखिलेश-जयंत की रैली: टिकट के दावेदारों की परीक्षा, सपा पदाधिकारियों का 200 बस और एक हजार कार ले जाने का दावा

Tue, 07 Dec 2021 11:12 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 07 Dec 2021 11:12 AM IST
सार

माना जा रहा है कि हाईकमान की ओर से दावेदारों को दम दिखाने के लिए सीधे कहा गया है। दावेदारों के अलावा जिला और महानगर संगठन को भी मेरठ रैली में अपनी ताकत दिखानी होगी।

विज्ञापन
akhilesh yadav jayant chaudhary rally in meerut ticket seekers have huge target of gathering people
जयंत चौधरी व अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में आज होने वाली सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की रैली को लेकर पार्टी पदाधिकारियों ने सोमवार दिन भर तैयारी की। रैली को सफल बनाने के लिए जिले से 225 बस और एक हजार कार से कार्यकर्ताओं को ले जाने का दावा पदाधिकारी कर रहे हैं। ऐसे में रैली को टिकट की लाइन में लगे दावेदारों की परीक्षा भी माना जा रहा है।

विज्ञापन


सपा और रालोद की संयुक्त रैली पर दोनों दलों से दावेदारों की नजर है। हालांकि रैली में सीटों के बंटवारे को लेकर घोषणा नहीं की जाएगी। राजनीतिक गलियारों में रैली के बाद गाजियाबाद की सीटों पर गठबंधन की स्थिति साफ होने के कयास लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


गाजियाबाद में लोनी, मोदीनगर और मुरादनगर सीटें रालोद के खाते में जाने की चर्चा है। इनमें से मुरादनगर को लेकर दोनों संगठनों के बीच बात चल रही है। बीते शुक्रवार को सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने भी बैठक के गाजियाबाद की सीटों से टिकट मांग रहे दावेदारों से अलग से बात की थी। माना जा रहा है कि हाईकमान की ओर से दावेदारों को दम दिखाने के लिए सीधे कहा गया है। दावेदारों के अलावा जिला और महानगर संगठन को भी मेरठ रैली में अपनी ताकत दिखानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिंडन एयरपोर्ट से मेरठ रवाना होंगे अखिलेश-जयंत :

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी हिंडन एयरपोर्ट से मेरठ के लिए रवाना होंगे। सपा जिला संगठन के मुताबिक सुबह साढ़े नौ बजे तक राष्ट्रीय अध्यक्ष के हिंडन एयरपोर्ट पर आने की उम्मीद है।

सुबह सात बजे से रवाना होंगे कार्यकर्ता :
रैली में शामिल होने के लिए मोदीनगर, गाजियाबाद, खोड़ा, साहिबाबाद, मुरादनगर, विजयनगर बाईपास सहित अन्य जगहों पर बसें लगाई गई हैं। सुबह सात बजे से कार्यकर्ता बसों से रैली के लिए निकलेंगे। इसके अलावा आरडीसी स्थित पार्टी कार्यालय पर भी कार्यकर्ता एकत्रित होकर कार से रैली स्थल पर पहुंचेंगे।

रैली को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी पदाधिकारियों को कार्यकर्ताओं को उनके क्षेत्रों से ले जाने के लिए जिम्मेदारी दी गई है।- राशिद मलिक, सपा जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed