फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Airbus military aircraft C-295 joins Air Force fleet

Ghaziabad News: वायुसेना के बेड़े में शामिल हुआ एयरबस सैन्य विमान सी-295

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Airbus military aircraft C-295 joins Air Force fleet
साहिबाबाद। स्पेन से आया देश का पहला एयरबस सैन्य विमान सी-295 सोमवार सुबह अधिकारिक रूप से भारतीय वायुसेना के बेड़े में शामिल कर लिया गया। हिंडन एयरबेस पर हुए कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंत्रोच्चारण के बीच विमान का अधिकारिक रूप से अनावरण करने के बाद इसे वायुसेना प्रमुख वीआर चौधरी को सौंप दिया। इससे पहले उन्होंने अव्वल दर्जे की सैन्य परिवहन क्षमता वाले विमान पर स्वास्तिक का चिन्ह बनाकर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। इस मौके पर सर्वधर्म प्रार्थना भी की गई। विमान आगरा एयरफोर्स स्टेशन पर तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन

राजनाथ सिंह ने केंद्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह और वायुसेना के अफसरों के साथ विमान के अंदर जाकर इसे देखा। यह विमान इसी महीने स्पेन से भारत लाया गया था। इसे जल्द ही आगरा एयरफोर्स स्टेशन पर तैनात किया जाएगा। विमान खासतौर से पैरा ट्रूपिंग के लिए बनाया गया है। आगरा में तैनाती की खास वजह भी यही है क्योंकि वहां पैरा ट्रूपिंग का प्रशिक्षण केंद्र है।
विज्ञापन


ऐसे 40 विमान गुजरात के वड़ोदरा में टाटा एडवांस कंपनी बनाएगी। 16 विमान स्पेन में तैयार होकर आएंगे। सभी 56 विमान 2030-31 तक वायु सेना को मिल जाएंगे। इस विमान की एक खूबी यह भी है कि यह बहुत कम समय में उतर सकता है और उड़ान भर सकता है। इसे लैंडिंग के लिए सिर्फ 670 मीटर की लंबाई का रनवे चाहिए। विमान एक बार लगातार 11 घंटे उड़ान भर सकता है। इसकी गिनती दुनिया के बड़े मालवाहक विमानों में होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बड़ी खूबी हैं इस जहाज में
9,250
किलो वजन हथियार सहित ले जाने में सक्षम है एक बार में।
482
किलोमीटर प्रति घंटा है अधिकतम रफ्तार।
1,277
से 4,587 किलोमीटर तक है मारक क्षमता।
200
से ज्यादा लोगों को लेकर उड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed