फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Air Force Day 2021 air chief marshal vr chaudhary says force is guarding security and unity of India

Air Force Day: एयर चीफ मार्शल ने बढ़ाया जवानों का उत्साह, कहा- सीमाओं की सुरक्षा और देश की अखंडता के लिए वायुसेना तैयार

Fri, 08 Oct 2021 01:23 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 08 Oct 2021 01:23 PM IST
सार

एयर चीफ मार्शल चौधरी ने कहा कि, देश की सीमाओं की रक्षा व संप्रभुता के लिए वायु सेना हर परिस्थिति से निपटने को तैयार है। दुश्मन चाहे कोई भी हो, हर कीमत पर देश की रक्षा के लिए वायुसेना तत्पर है।

विज्ञापन
Air Force Day 2021 air chief marshal vr chaudhary says force is guarding security and unity of India
एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिंडन एयरबेस पर मनाए गए वायु सेना के 89वें स्थापना दिवस (Air Force Day) के मौके पर एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने कहा कि पिछले दिनों वायुसेना ने यह साबित किया है कि चुनौतियों के आने पर जवान और सक्षम व बेहतर हुए हैं।

विज्ञापन


एयर चीफ मार्शल चौधरी ने कहा कि, देश की सीमाओं की रक्षा व संप्रभुता के लिए वायु सेना हर परिस्थिति से निपटने को तैयार है। दुश्मन चाहे कोई भी हो, हर कीमत पर देश की रक्षा के लिए वायुसेना तत्पर है। उन्होंने कहा कि वक्त की मांग है कि हम उच्च तकनीक परियोजनाओं में आत्मनिर्भर बनें। हमें तकनीक को अपग्रेड करना होगा। नवोन्मेषी विचार लंबे समय से हमारी ताकत रहे हैं। एकजुटता ही हमारा अटूट विश्वास है।
विज्ञापन


एयर चीफ मार्शल चौधरी ने आगे कहा कि मेरे लिए वायुसेना का नेतृत्व करना गर्व की बात है। पिछले कुछ सालों में युद्ध का तरीका बदल गया है। उसी हिसाब से हम भी अपने को ढाल रहे हैं। वायुसेना कर्मियों को नई तकनीक और नए प्रोग्रामों से प्रशिक्षित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कम कीमत में सर्वश्रेष्ठ विमान और रक्षा उपकरण उपलब्ध कराने का प्रयास चल रहा है इसलिए इस साल वायुसेना दिवस की थीम आत्मनिर्भर और सक्षम है। उन्होंने कोविड काल और अफगानिस्तान संकट के दौरान वायुसेना के कार्यों की प्रशंसा की। समारोह में चीफ आफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, थल सेना प्रमुख एमएम नारवाने और नेवी चीफ एडमिरल कर्मवीर सिंह भी पहुंचे। उन्होंने सभी जवानों को  89वें स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान तेजस सुखोइ मिग 29 राफेल आदि विमानों ने सामने से करतब दिखाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed