फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   aggggg GGG

Ghaziabad News: एक्यूआई में आई कमी देश का तीसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा गाजियाबाद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
aggggg GGG
एक्यूआई में आई कमी देश का तीसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा गाजियाबाद
विज्ञापन

सप्ताह के पहले दिन से टॉप तीन प्रदूषित शहरों में शुमार है अपना शहर
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। तीन दिन बाद चौबीस घंटे के अंतराल में एक्यूआई में 50 अंकों की कमी दर्ज की गई। हालांकि अभी भी अपना शहर देश का तीसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा। बुधवार को गाजियाबाद का एक्यूआई 347 दर्ज किया गया। मंगलवार को शहर का एक्यूआई 394 था। हालांकि लोनी की हवा अभी भी गंभीर श्रेणी में बनी हुई है।

गत चार दिनों से गाजियाबाद का एक्यूआई लगातार गंभीर श्रेणी और इसके आस-पास दर्ज हो रहा है। रविवार और सोमवार को प्रदूषण के मामले में शहर देश में पहले नंबर पर था। मामूली अंकों की गिरावट के बाद मंगलवार को यह देश में दूसरे नंबर पर था। वहीं चौबीस घंटे बाद बुधवार को गाजियाबाद देश के करीब 250 शहरों में तीसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी अंकित सिंह का कहना है कि मौसम में सुधार के साथ ही एक्यूआई में भी कमी आने की उम्मीद है। तापमान बढ़ने और हवा चलने से पीएम-2.5 और पीएम 10 में स्वत: ही गिरावट आती है जिसका सकारात्मक प्रभाव एक्यूआई पर रहता है।
विज्ञापन


गुरुग्राम- 358
धौराहेरा- 351
गाजियाबाद- 347
नारनौल- 337
नोएडा- 329

----------
इनसेट
चारों स्टेशनों का एक्यूआई
इंदिरापुरम-325



लोनी-400

संजयनगर-300



वसुंधरा- 364
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed