{"_id":"693b20c9bbec4b1de00b576e","slug":"after-recruiting-employees-the-consultant-company-was-not-paid-rs-918-lakh-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-13169-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: कर्मचारी भर्ती करके कंसल्टेंट कंपनी को नहीं किया 9.18 लाख का भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: कर्मचारी भर्ती करके कंसल्टेंट कंपनी को नहीं किया 9.18 लाख का भुगतान
विज्ञापन
साहिबाबाद। लिंकरोड थानाक्षेत्र के बृज विहार स्थित एमआईजी फ्लैट निवासी कंसल्टेंट कंपनी संचालक हरप्रकाश ने बैकोन इनोवेशन टेक्नोलॉजी नामक कंपनी के मालिक नरेंद्र दयाल पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। आरोपी कंपनी ने पीड़ित के माध्यम से 400 कर्मचारियों की भर्ती करवाई। इसके बदले में दी जाने वाली 7.20 लाख रुपये प्रतिमाह की रकम का भुगतान नहीं किया। यहां तक कि 1.98 लाख रुपये सीजीएसटी के भी उनकी रकम से काट लिए। पुलिस ने 10 दिसंबर को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
दर्ज मामले में हरप्रकाश ने बताया कि नौ अक्तूबर 2022 को परिचित शैलेष गौड़ के माध्यम से नरेंद्र दयाल ने उनसे मुलाकात की थी। बातचीत के दौरान नरेंद्र ने अपनी कंपनी बैकोन इनोवेशन टेक्नोलॉजी कंपनी के लिए 400 कर्मचारियों की मांग की। इसमें 200 कर्मी शिक्षित और 200 अशिक्षित कर्मियों की भर्ती कराने को कहा। इस पर हरप्रकाश ने एक मुश्त 15 लाख रुपये और प्रत्येक कर्मचारी 1800 रुपये के हिसाब से हर महीने 7.20 लाख रुपये भुगतान करने का अनुबंध हुआ। आरोप है कि नरेंद्र दयाल ने उन्हें 15 लाख रुपये पर कटने वाली सीजीएसटी 1.98 लाख रुपये भी उनकी रकम से काट ली। जबकि उसका भुगतान अलग से किए जाने की बात तय हुई थी। आरोप है कि न तो आरोपी ने सीजीएसटी की रकम दी और न ही 7.20 लाख का भुगतान किया। जब उन्होंने इसका विरोध किया तब आरोपियों ने धमकी दी। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि प्राथमिकी एंटी फ्रॉड सेल की जांच के बाद दर्ज की गई है। जांच में पीड़ित के लगाए आरोप सही साबित हुए हैं। कर्मचारियों की नियुक्ति और अनुबंध से जुड़े दस्तावेजों को भी जांचा गया है।