फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   After marriage was fixed boy took girl to Rishikesh when he was not satisfied with misdeed her he bit her body

UP: मंगेतर को ऋषिकेश ले जाकर बनाया हवस का शिकार, नहीं भरा मन तो शरीर को दांतों से काटा; फिर दोस्तों से...

Sat, 31 Aug 2024 03:23 AM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद।
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद। Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 31 Aug 2024 03:23 AM IST
सार

गाजियाबाद के कविनगर क्षेत्र की रहने वाली युवती की मां की ओर से पहले यह केस सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में दर्ज कराया था। युवती ने कोर्ट में दिए बयान में बताया है कि उसके साथ मंगेतर ने ही दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
After marriage was fixed boy took girl to Rishikesh when he was not satisfied with misdeed her he bit her body
मंगेतर को ऋषिकेश ले जाकर बनाया हवस का शिकार - फोटो : freepik

विस्तार

शादी तय हो जाने के बाद युवक ने युवती को ऋषिकेश ले जाकर दुष्कर्म किया। उसके शरीर को जगह-जगह दांतों से काटा। इतना ही नहीं। युवती ने विरोध किया तो मंगेतर ने अपने तीन दोस्तों को बुला लिया। तीनों ने युवती के साथ छेड़छाड़ की। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

गाजियाबाद के कविनगर क्षेत्र की रहने वाली युवती की मां की ओर से पहले यह केस सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में दर्ज कराया था। युवती ने कोर्ट में दिए बयान में बताया है कि उसके साथ मंगेतर ने ही दुष्कर्म किया। उसके साथियों ने छेड़खानी की। इसी के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीपी नगर राजेश कुमार ने बताया कि युवती का बयान दर्ज हो जाने और अब तक की पड़ताल के अनुसार 21 अगस्त की शाम को मंगेतर युवती को अपने साथ ले गया था। इसी दौरान दोनों के बीच बीच विवाद हो गया। युवक ने युवती का फोन छीनकर तोड़ दिया।

विज्ञापन

इसके बाद दोनों घूमने निकले और देर रात को वह युवती को ऋषिकेश ले गया। वहां युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बर्बरता से युवती के शरीर पर जगह जगह काटा। मेडिकल परीक्षण में काटने के निशान मिले हैं। अगले दिन वापस गाजियाबाद आते समय रास्ते में युवक ने तीन दोस्तों को बुला लिया। तीनों दोस्तों ने छेड़छाड़ की। युवक को दुष्कर्म और उसके दोस्तों को छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed