{"_id":"6799325f2d0d33ccc20ba076","slug":"after-losing-money-in-online-game-he-staged-a-robbery-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-825-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: ऑनलाइन गेम में रकम हारकर रचा लूट का नाटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: ऑनलाइन गेम में रकम हारकर रचा लूट का नाटक
विज्ञापन
इंदिरापुरम। ऑनलाइन गेमिंग में दो लाख से ज्यादा की रकम हारने के बाद दूध विक्रेता अक्षय ने उसके साथ लूट हो जाने का नाटक रचा। उसने डायल 112 पर 2.75 लाख की लूट हो जाने की सूचना दी लेकिन थोड़ी ही देर में उसकी पोल खुल गई। वह कभी कुछ कहता तो कभी कुछ और। इससे पुलिस को शक हो गया। पूछताछ में उसने सच बोल दिया। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
वसुंधरा सेक्टर दो के निवासी अक्षय ने मंगलवार सुबह 11 बजे वसुंधरा से मोहननगर जाते हुए पुलिस को सूचना दी, मेरे साथ लूट हो गई है। बदमाश 2.75 लाख रुपये छीन ले गए हैं, जल्दी आ जाए। पुलिस पहुंची तो वह वहीं पर मिला। कपड़े फटे हुए थे। शरीर पर चोट के निशान भी थे।
उसने पुलिस को बताया कि बाइक सवार तीन बदमाश लूट करके भागे हैं। पुलिस ने पूछा कि बदमाश किधर से आए थे और किस दिशा में भागे। इस पर वह घबरा गया। वहां से गुजर रहे लोगों ने बदमाशों के भागने की पुष्टि नहीं की। इससे वह और घबरा गया। पुलिस उसे थाने ले गई। उससे पूछा गया कि 2.75 लाख रुपये कहां से आए तो उसने कहा कि यह दूध देने के बदले मिले कलेक्शन के थे।
विज्ञापन
इस पर पुलिस ने दूध के हिसाब वाला रजिस्टर मंगाया। वह रोज कलेक्शन यतेंद्र को देता है। पुलिस ने यतेंद्र को भी बुला लिया। इसी बीच पुलिस ने उससे कहा कि बाइक पर बदमाश आने की बात तो झूठी साबित हो गई। इस पर अक्षय ने कहा कि घबराहट में बाइक कह दिया था, बदमाश तो कार से आए थे। इसके बाद पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने सच बोल दिया। उसके पास से दूध कलेक्शन के 51 हजार रुपये बरामद किए गए हैं।