{"_id":"694705b4a233464eee0b9cae","slug":"after-an-argument-a-man-hit-his-friend-with-a-key-three-arrested-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-13516-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: कहासुनी के बाद दोस्त के गले पर मारी चाभी, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: कहासुनी के बाद दोस्त के गले पर मारी चाभी, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
खोड़ा। इंदिरापुरम क्षेत्र के रहने वाले अतुल यादव के गले पर चाभी मारकर हत्या का प्रयास करने वाले उनके तीनों दोस्त 20 दिसंबर को खोड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनमें खोड़ा के प्रेम विहार कॉलोनी निवासी निखिल राणा, अभिषेक कश्यप और कला एनक्लेव निवासी दीपक हैं। 18 दिसंबर को तीनों का अतुल से झगड़ा हुआ था। पुलिस ने हत्या के प्रयास में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की है।
एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि 18 दिसंबर को अतुल यादव खोड़ा में अपने तीनों दोस्त निखिल, अभिषेक और दीपक के साथ मौजूद थे। यहां किसी बात पर तीनों आरोपियों ने अतुल से कहासुनी शुरू कर दी और इसके बाद उनसे मारपीट की। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार करते हुए बताया कि उन्होंने अतुल के गले पर चाभी मारी थी और लहूलुहान देखकर वहां से भाग गए थे। एसीपी ने बताया कि जांच में यह भी सामने आया कि करीब 10-12 दिन पहले अतुल का भी तीनों से झगड़ा और मारपीट हुई थी। बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है।