{"_id":"69fa4d6b7fbdb8314803a6ee","slug":"after-53-days-citys-aqi-drops-below-100-air-quality-rated-satisfactory-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-18628-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: 53 दिन बाद शहर का एक्यूआई 100 से कम, मिली संतोषजनक हवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: 53 दिन बाद शहर का एक्यूआई 100 से कम, मिली संतोषजनक हवा
विज्ञापन
साहिबाबाद। दो दिन हुई बारिश ने जनपद के लोगों को राहत की सांस दी है। 53 दिन बाद शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 100 से कम दर्ज किया गया। एक्यूआई में बीते 48 घंटे से लगातार कमी दर्ज की गई। मंगलवार शाम चार बजे पीसीबी के समीर एप पर जारी बुलेटिन में शहर का एक्यूआई 71 दर्ज किया गया। यह लाइट ग्रीन जोन में शामिल है और संतोषजनक श्रेणी में है। इससे पूर्व 20 मार्च को एक्यूआई 100 कम दर्ज किया गया था।
बारिश के बाद सोमवार को एक्यूआई में 93 अंकों की कमी दर्ज की गई और मंगलवार को यह कमी 43 अंकों की रही। रविवार को जनपद का एक्यूआई 207 दर्ज किया गया था जो खराब श्रेणी में रहा। रविवार रात बारिश के बाद सोमवार को हवा सामान्य श्रेणी में दर्ज हुई और फिर मंगलवार को लोगों को प्रदूषित हवा से राहत मिली। सोमवार को वसुंधरा और इंदिरापुरम का एक्यूआई पहले ही 100 से कम दर्ज किया गया था, मंगलवार को संजयनगर का एक्यूआई भी 56 दर्ज किया गया। वहीं, तकनीकी खराबी से लोनी के दोनों स्टेशनों का एक्यूआई दर्ज नहीं किया जा सका। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी अंकित सिंह ने बताया कि बरसात के बाद आम तौर पर हवा शुद्ध हो जाती है। मंगलवार की भी रात बारिश हुई है, ऐसे में आने वाले दिनों का एक्यूआई कम रहने की उम्मीद है।