फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   After 17 years on the Nehru Nagar overhead tank

17 साल बाद चालू हुआ नेहरू नगर का ओवरहेड टैंक

Thu, 22 Dec 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Thu, 22 Dec 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
After 17 years on the Nehru Nagar overhead tank
नगर ‌निगम - फोटो : अमर उजाला
1999 में बने ओवरहेड टैंक को 17 साल बाद नगर निगम ने आखिर चालू कर ही दिया। नेहरू नगर थर्ड में बने इस ओवरहेड टैंक के मुद्दे को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। अब निगम अफसरों ने दो नलकूपों में हाई पावर को मोटरें लगाकर कनेक्शन इस टैंक से किया। बुधवार को मेयर अशु वर्मा और पार्षद शेखर त्यागी ने इसका लोकार्पण किया। 
विज्ञापन


अभी तक इस ओवरहेड टैंक को भरनेे की बजाए नेहरू नगर थर्ड में लगे ट्यूबवेलों से घरों में डायरेक्ट पानी सप्लाई की जा रही थी। डायरेक्ट सप्लाई से पानी का प्रेशर कम मिल रहा था, ऊपरी मंजिलों पर पानी नहीं पहुंचता था।
विज्ञापन


पावर कट होते ही ट्यूबवेल भी बंद हो जाते थे और कालोनी में पानी की आपूर्ति ठप हो जाती थी। पार्षद शेखर त्यागी और रेजिडेंट्स ने चार महीने पहले धरना दिया था। महापौर अशु वर्मा ने टंकी चालू कराने का आश्वासन देकर धरना खत्म कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते सप्ताह महापौर ने निगम की जीएम (जलकल) मंजू रानी गुप्ता को एक सप्ताह में टंकी चालू कराने के निर्देश दिए थे। उन्होंने टंकी चालू कराने के लिए उसके पास लगी दो ट्यूबवेलों की मोटरें बदल कर हाई पावर की मोटरें लगवाईं और उनका कनेक्शन टंकी से कराया।

बुधवार सुबह टंकी को इन्हीं ट्यूबवेलों से भरा गया। एक समारोह के दौरान महापौर अशु वर्मा और पार्षद शेखर त्यागी ने टंकी का लोकार्पण किया। इस दौरान जीएम जलकल मंजू रानी गुप्ता, जलकल अभियंता आरके यादव, अवर अभियंता बीसी शर्मा, अतुल शर्मा और रेजिडेंट्स मौजूद रहे।

- बोले लोग 
17 साल से पानी की टंकी चालू कराने की मांग कर रहे थे। देर से ही सही निगम ने टैंक चालू किया तो अब इसे मेंटेन भी करें। -शिखा अग्रवाल, अध्यक्ष, आरडब्ल्यूए, ई ब्लाक 

मकानों की ऊपरी मंजिलों पर बिना मोटर चलाए पानी नहीं मिल पाता था। अब टैंक में पानी भरने से प्रेशर तेज मिलेगा। उम्मीद है कि पानी की व्यवस्था सुधरेगी। - अल्पना चंदौला, सचिव, आरडब्ल्यूए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed