फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Advocates went on strike demanding a High Court bench, shops remained closed.

Ghaziabad News: हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर हड़ताल पर रहे अधिवक्ता, दुकानें रहीं बंद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Advocates went on strike demanding a High Court bench, shops remained closed.
मुरादनगर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाई कोर्ट बेंच की स्थापना के लिए प्रदर्शन करते लोग। संवाद - फोटो : poni news
गाजियाबाद। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाई कोर्ट बेंच की मांग को लेकर बुधवार को अधिवक्ता हड़पाल पर रहे। इस दौरान गाजियाबाद बंद का आव्हान भी किया गया था। करीब 50 साल से चली आ रही इस मांग को लेकर मुरादनगर, मोदीनगर समेत अन्य स्थानों पर सांकेतिक रूप से दुकानें बंद रखी गईं। मोदीनगर में अधिवक्ताओं के समर्थन में बैनामा लेखक और स्टांप वेंडर भी हड़ताल पर रहे। उन्होंने दस्तावेज पंजीकरण रजिस्ट्री कार्य भी ठप कर दिया। एसोसिएशन अध्यक्ष ब्रह्मदेव त्यागी ने बताया कि बृहस्पतिवार को पूर्व की भांति कचहरी और तहसीलों में अधिवक्ता काम करेंगे।
विज्ञापन


वर्षों से लंबित पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर बुधवार को अधिवक्ता सुबह अपने केबिन में पहुंचे और काम से विरत रहकर एक दिवसीय हड़ताल शुरू की। जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अधिवक्ताओं को एकत्र कर हाईकोर्ट बेंच की मांग के लिए नारेबाजी की। बार एसोसिएशन अध्यक्ष ब्रह्मदेव त्यागी के मुताबिक अधिवक्ता बीते करीब पांच दशक से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर संघर्षरत हैं। गाजियाबाद के अलावा मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत, सहारनपुर, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, अमरोहा, मुरादाबाद, बिजनौर, आगरा सहित 22 जनपदों के वकील इस मांग को लेकर हड़ताल पर रहे। मौजूदा समय में उच्च न्यायालय प्रयागराज में है। इसके लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के वादकारियों को 700 किमी से ज्यादा का सफर तय करना पड़ता है। एक दिवसीय हड़ताल के चलते वादकारियों को मायूस होकर लौटना पड़ा। साथ ही राजस्व हानि भी हुई है।
विज्ञापन

बंद रहीं दुकानें

पश्चिम उत्तर प्रदेश बार एसोसिएशन के आह्वान पर दो घंटे तक दुकानें सांकेतिक रूप से बंद रहीं। इस दौरान व्यापारियों ने पदयात्रा भी निकाली। व्यापारी नेताओं ने ओलंपिक तिराहे से विजय मंडी तक पद यात्रा निकालकर हाईकोर्ट की बेंच लाने की मांग की। इसमें पंकज गर्ग, ज्ञानेन्द्र सिंघल, नीरज गुप्ता, मोहित गर्ग, अजय वर्मा, लोकेश वर्मा, प्रशांत गुप्ता,अरविंद सिघल, संदीप कंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेंच नहीं वोट नहीं के लगाए नारे

मोदीनगर तहसील मुख्यालय स्थित बार एसोसिएशन मोदीनगर के अधिवक्ता के समर्थन में बैनामा लेखक और स्टांप वेंडर भी हड़ताल पर रहे। बार एसोसिएशन मोदीनगर के अध्यक्ष जगवीर सिंह ने कहा कि मांग को लेकर बेंच नहीं तो वोट नहीं नारे के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। अधिवक्ता पिछले पांच दशक से हाईकोर्ट बेंच की मांग कर रहे है। इस अवसर पर बार एसोसिएशन मोदीनगर के सचिव नकुल त्यागी,पूर्व अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता व उत्तम त्यागी,पूर्व सचिव सौरभ मुदग्ल,संजय मुद्रल, अजीत कुमार और विक्रांत कुमार समेत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed