फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Advocate received threat over call

Ghaziabad News: अधिवक्ता को कॉल पर मिली धमकी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Advocate received threat over call
लोनी। खन्नानगर कॉलोनी में रहने वाले अधिवक्ता जाहिद ताज अली को फोन पर धमकी मिली है। उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। दुबई में बैठे कंपनी के संचालक की शिकायत करने पर धमकी देने का आरोप है।
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि उनके फोन पर अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि तुम्हारी हत्या की सुपारी ले ली गई है। इसलिए बचकर रहना। तुमने लविश भाई की कंपनी के खिलाफ शिकायत की है।
विज्ञापन

एसीपी अंकुर विहार अजय कुमार ने बताया कि फोन नंबर की डिटेल खंगाली जा रही है। पीड़ित ने बताया कि उनकी संस्था आम लोगों की मदद करती है। कुछ दिनों पहले फर्जी कंपनी के खिलाफ सीबीआई साइबर सेल व गृह मंत्री अमित शाह को लिखित शिकायत की थी। कंपनी का संचालन दुबई में बैठा नवाब उर्फ लविश चौधरी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत में अपने एजेंटों द्वारा लोगों को ट्रेडिंग के नाम से निवेश कराता है। इस कंपनी की सभी मीटिंग और कार्यक्रम दुबई व थाईलैंड में किए जाते हैं। जिसमें लोनी समेत आसपास के लोग भी हिस्सा लेते हैं। इस कंपनी में लेनदेन गैर कानूनी रूप से किया जाता है। कुछ लोगों ने बताया कि करीब 90 लाख रुपये लोनी और आसपास के लोगों से निवेश कराया गया है। कुछ पीड़ित उनके पास आए और मदद मांगी तो उन्होंने इस मामले की शिकायत पुलिस से शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed